टेक एंड गैजेट्स

Holi Whatsapp Stickers: व्हाट्सएप पर चढ़ेगा होली का रंग, अगर इस्तेमाल करेंगे ये शानदार स्टिकर, एक क्लिक में होंगे डाउनलोड

Holi Whatsapp Stickers: होली के अवसर पर अपने व्हाट्सएप मैसेज को रंगीन और आकर्षक बनाने के लिए आप होली स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं। इसके अलावा यदि व्हाट्सएप के स्टीकर स्टोर में होली स्टीकर पैक उपलब्ध नहीं हैं, तो आप थर्ड पार्टी ऐप्स का भी उपयोग कर सकते हैं।

Image

Holi Whatsapp Stickers

Holi Whatsapp Stickers: रंगों का त्योहार बस आने ही वाली है और बहुत से लोग इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं! इस साल होली (Happy Holi 2025) 14 मार्च यानी आज के दिन है। होली सबसे रंगीन और खुशियों से भरा त्योहार है जिसे भारत और दुनिया भर में बहुत खुशी के साथ मनाया जाता है। होली वसंत की शुरुआत का प्रतीक है और होली के रंग स्नेह, समृद्धि और एकता को दिखाते हैं। इस साल होली की शुभकामनाओं को खास बनाने के लिए आप व्हाट्सएप के स्पेशल स्टिकर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। यहां हम आपको होली स्टिकर्स डाउनलोड (Holi Whatsapp Stickers Download) करने का तरीका बता रहे हैं।

Download Holi Whatsapp Stickers: होली स्टीकर्स

होली के अवसर पर अपने व्हाट्सएप मैसेज को रंगीन और आकर्षक बनाने के लिए आप होली स्टिकर डाउनलोड कर सकते हैं। यहां कुछ आसान स्टेप बता रहे हैं।

  • व्हाट्सएप खोलें: अपने स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप ऐप खोलें।
  • चैट खोलें: उस व्यक्ति या समूह की चैट खोलें जिसे आप स्टीकर्स भेजना चाहते हैं।
  • स्टीकर सेक्शन पर जाएं: टेक्स्ट बार के लेफ्ट साइड 'इमोजी' आइकन पर टैप करें। फिर नीचे 'स्टीकर्स' आइकन पर टैप करें।
  • स्टीकर स्टोर खोलें: स्टीकर्स सेक्शन में, राइट साइड '+' बटन पर टैप करें। इससे स्टिकर स्टोर खुल जाएगा।

होली स्टीकर पैक डाउनलोड करें

  • स्टिकर स्टोर में 'होली' स्टीकर पैक सर्च करें।
  • पसंद आने वाले पैक के सामने डाउनलोड आइकन पर टैप करें।
  • स्टीकर्स सेंड करें: डाउनलोड पूरा होने के बाद, स्टिकर सेक्शन में नए जोड़े गए होली स्टीकर्स दिखाई देंगे। इन्हें टैप करके अपने दोस्तों और परिवार को भेज सकते हैं।

यदि व्हाट्सएप के स्टीकर स्टोर में होली स्टीकर पैक उपलब्ध नहीं हैं, तो आप थर्ड पार्टी ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।

  • Holi Stickers - WAStickers: यह ऐप होली के लिए कई स्पेशल स्टीकर्स का भंडार देता है।
  • Holi Stickers for Whatsapp: इस ऐप में 10,000 से अधिक होली स्टीकर्स, GIFs और फोटो शामिल हैं।
  • Holi Stickers and Holi Images: यह ऐप होली शुभकामनाओं के स्टिकर्स और फोटो का भंडार है।

इन ऐप्स को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद, आप उन्हें व्हाट्सएप में जोड़ सकते हैं और अपने मैसेज में होली स्टिकर्स का उपयोग कर सकते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article