टेक एंड गैजेट्स

Gucci और Google बनाएंगे AI स्मार्ट ग्लासेस, खत्म होगा मेटा का दबदबा

Gucci और Google की साझेदारी से AI स्मार्ट ग्लासेस 2027 तक लॉन्च हो सकते हैं। जानिए इसके फीचर्स, टेक्नोलॉजी और किन कंपनियों को मिलेगी टक्कर।

Image

गूगल और गुच्ची ला रहे स्मार्ट ग्लास, खत्म होगा Meta Glass का दबदबा/photo-ai

KEY HIGHLIGHTS
  • केरिंग के सीईओ लूका डी मेयो ने गुच्ची ब्रांड के स्मार्ट चश्मे विकसित करने के लिए गूगल के साथ एक नई साझेदारी की पुष्टि की है।
  • आगामी चश्मे गूगल के एंड्रॉयड XR प्लेटफॉर्म पर चलेंगे और 2027 में लॉन्च होने की उम्मीद है।

Gucci और Google ने मिलकर AI आधारित स्मार्ट ग्लासेस बनाने का ऐलान किया है। इस साझेदारी की पुष्टि केरिंग (Kering0 के CEO लुका डे मेओ ने की है। इस प्रोजेक्ट के जरिए कंपनी टेक्नोलॉजी सेक्टर में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है और नए इनोवेशन के साथ मार्केट में उतरने की तैयारी कर रही है।

2027 में लॉन्च का लक्ष्य

रिपोर्ट के अनुसार, इन AI स्मार्ट ग्लासेस को साल 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि अभी इसके डिजाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन यह साफ है कि यह प्रोडक्ट लग्जरी और एडवांस टेक्नोलॉजी का कॉम्बो होगा।

मिलेंगे कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर

इन स्मार्ट ग्लासेस में कैमरा, माइक्रोफोन और स्पीकर जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। यह डिवाइस Android XR प्लेटफॉर्म पर काम करेगा, जिससे यूजर्स को ऑगमेंटेड और मिक्स्ड रियलिटी का अनुभव मिल सकेगा।

Meta और Ray-Ban को मिलेगी टक्कर

इस नए प्रोजेक्ट के साथ Gucci AI eyewear बाजार में बड़ी कंपनियों को चुनौती दे सकता है। खासतौर पर Meta और Ray-Ban के स्मार्ट ग्लासेस को सीधी टक्कर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा EssilorLuxottica जैसे बड़े प्लेयर्स के लिए भी यह एक नई प्रतिस्पर्धा होगी।

केरिंग की नई रणनीति का हिस्सा

यह प्रोजेक्ट केरिंग ग्रुप की नई रणनीति का हिस्सा है, जिसमें कंपनी अपने आईवियर और ज्वेलरी जैसे नॉन-कोर बिजनेस को बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसका मकसद फैशन इंडस्ट्री में बदलते ट्रेंड्स के बीच अपनी आय के नए स्रोत बनाना है।

Gucci ब्रांड को फिर से मजबूत करने की कोशिश

पिछले कुछ समय में Gucci की बिक्री में गिरावट देखी गई है। ऐसे में कंपनी अपने 100 साल से ज्यादा पुराने ब्रांड की पहचान को फिर से मजबूत करने और नए इनोवेशन के जरिए ग्राहकों को आकर्षित करने की कोशिश कर रही है। AI स्मार्ट ग्लासेस इस दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article