टेक एंड गैजेट्स

गूगल का बड़ा तोहफा, अब फ्री में बना सकेंगे AI Video, आया नया अपडेट

नए अपडेट के बाद यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज के जरिए 8 सेकंड तक के AI वीडियो बना सकते हैं, हालांकि फ्री यूजर्स के लिए हर महीने अधिकतम 10 वीडियो जनरेट करने की सीमा रखी गई है। इसके बावजूद यह अपडेट उन लोगों के लिए बड़ा मौका है, जो बिना पैसे खर्च किए AI वीडियो बनाना चाहते हैं।

Image

गूगल का बड़ा तोहफा, अब फ्री में बना सकेंगे AI Video, आया नया अपडेट

Google ने अपने AI-पावर्ड वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म Google Vids को बड़ा अपडेट दिया है। अब कंपनी ने Veo 3.1 मॉडल के जरिए AI वीडियो बनाने की सुविधा सभी यूजर्स के लिए मुफ्त कर दी है। पहले यह फीचर केवल पेड सब्सक्राइबर्स तक सीमित था, लेकिन अब कोई भी गूगल अकाउंट रखने वाला यूजर इसका इस्तेमाल कर सकता है।

अब हर यूजर बना सकेगा AI वीडियो

नए अपडेट के बाद यूजर्स टेक्स्ट प्रॉम्प्ट या इमेज के जरिए 8 सेकंड तक के AI वीडियो बना सकते हैं, हालांकि फ्री यूजर्स के लिए हर महीने अधिकतम 10 वीडियो जनरेट करने की सीमा रखी गई है। इसके बावजूद यह अपडेट उन लोगों के लिए बड़ा मौका है, जो बिना पैसे खर्च किए AI वीडियो बनाना चाहते हैं।

कस्टम साउंडट्रैक से वीडियो होंगे और आकर्षक

Google Vids में अब कस्टम AI साउंडट्रैक का फीचर भी जोड़ा गया है, जो Lyria 3 और Lyria 3 Pro मॉडल पर आधारित है। यूजर्स अब अपने वीडियो के लिए 30 सेकंड से लेकर 3 मिनट तक के म्यूजिक ट्रैक जनरेट कर सकते हैं। हालांकि, यह सुविधा फिलहाल केवल पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है।

AI अवतार से मिलेगा प्रोफेशनल टच

कंपनी ने प्लेटफॉर्म में AI Avatars का फीचर भी जोड़ा है। Veo 3.1 की मदद से यूजर्स अब कस्टमाइज्ड AI अवतार बना सकते हैं, जिनमें एक जैसा चेहरा और आवाज बनी रहती है। इन अवतार्स को अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। यूजर्स अवतार की लुक, कपड़े और बैकग्राउंड को अपनी जरूरत के अनुसार बदल सकते हैं, जिससे वीडियो को और ज्यादा पर्सनल और प्रोफेशनल बनाया जा सकता है।

वीडियो बनाना और शेयर करना हुआ आसान

Google ने वीडियो क्रिएशन प्रोसेस को आसान बनाने के लिए नया स्क्रीन रिकॉर्डर Chrome एक्सटेंशन भी पेश किया है। इसकी मदद से यूजर्स कहीं से भी अपनी स्क्रीन या खुद को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा, अब तैयार वीडियो को सीधे YouTube पर पब्लिश किया जा सकता है। नए एक्सपोर्ट सिस्टम के तहत वीडियो पहले प्राइवेट मोड में सेव होता है, ताकि यूजर्स उसे पब्लिक करने से पहले प्रीव्यू कर सकें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पांडेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article