टेक एंड गैजेट्स

अपने आप उड़ रहा गूगल यूजर्स का पर्सनल डेटा, जांच में जुटी कंपनी

Google Drive File Disappeared: टेक दिग्गज का कहना है कि यह गूगल ड्राइव डेस्कटॉप वर्जन 84.0.0.0 से 84.0.4.0 के लिए एक सिंक समस्या है। गूगल एहतियात के तौर पर ऐप फोल्डर की एक बैकअप कॉपी बनाने की सलाह देता है।

Image

Google Drive

Photo : iStock

Google Drive File Disappeared: कई गूगल यूजर्स ने गूगल ड्राइव से डेटा डिलीट होने को लेकर शिकायत की है। यूजर्स का कहना है कि क्लाउड में स्टोर डेटा की कुछ हालिया फाइलें गायब हो गई हैं। यूजर्स ने हालिया डेटा खोने और फोल्डर संरचना में बदलाव की भी शिकायत की है। शिकायत के आधार पर कंपनी जांच में जुट गई है। गूगल ने कहा कि एक सीमित सब ग्रुप को प्रभावित करने वाले मुद्दे की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं और जल्द ही अपडेट देंगे।

गूगल ड्राइव से गायब हो रहा डेटा

गूगल समुदाय सहायता साइट के यूजर्स में से एक ने मई से अब तक अपना डेटा खोने की सूचना दी है। यूजर्स ने लिखा कि मेरी गूगल ड्राइव फाइलें अचानक गायब हो गईं और मई 2023 में ड्राइव उसी स्थिति में वापस आ गई। जबकि मई से आज तक का डेटा गायब हो गया है और फोल्डर स्ट्रक्चर भी बदल गया है।

गूगल की सहायता टीम ने Google की गलती से उड़ रहा करोड़ों लोगों का पर्सनल डेटा! जांच में जुटी कंपनी उन्हें डेटा रिकवर प्रोसेस बताई लेकिन डेटा रिकवर नहीं हो पाया है। यूजर ने ड्राइवएफएस फोल्डर का बैकअप लेने और पुनर्स्थापित करने का प्रयास किया था, लेकिन डेटा बैकअप करने में कोई सफलता नहीं मिली।

गूगल कर रहा जांच

टेक दिग्गज का कहना है कि यह गूगल ड्राइव डेस्कटॉप वर्जन 84.0.0.0 से 84.0.4.0 के लिए एक सिंक समस्या है। गूगल एहतियात के तौर पर ऐप फोल्डर की एक बैकअप कॉपी बनाने की सलाह देता है। गूगल का कहना है कि हम डेस्कटॉप यूजर्स (v84.0.0.0 - 84.0.4.0) के लिए ड्राइव के एक छोटे सब ग्रुप को प्रभावित करने वाली सिंक समस्या की रिपोर्ट की जांच कर रहे हैं और आगे के अपडेट प्रदान करेंगे। यदि आपकी हार्ड ड्राइव में स्टोरेज उपलब्ध है, तो हम ऐप डेटा फोल्डर की एक कॉपी बनाने का सुझाव देते हैं।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article