टेक एंड गैजेट्स

Google I/O 2026: गूगल के 6 बड़े ऐलान, Gemini Omni एक क्लिक में बनाएगा वीडियो, सर्च का बदला अंदाज

Google का वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 का पहला दिन कई सारे बड़े ऐलान का साथ संपन्न हुआ। पहले दिन ही गूगल ने दो बड़े AI मॉडल को लॉन्च किया है जिसमें एक वीडियो टूल भी है।

Image

Google I/O 2026: गूगल ने मेगा इवेंट में किए 6 बड़े ऐलान, वीडियो बनाने वाला Gemini Omni टूल भी आया

Google ने अपने वार्षिक डेवलपर इवेंट Google I/O 2026 के पहले दिन कई बड़े AI अपडेट्स की घोषणा की। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने बताया कि गूगल अब हर महीने 3.2 क्वाड्रिलियन से अधिक टोकन्स प्रोसेस कर रहा है, जो पिछले साल की तुलना में सात गुना ज्यादा है। कंपनी ने Gemini AI से जुड़े कई नए टूल्स और फीचर्स भी पेश किए, जिन्हें Gmail, YouTube, Google Search और Workspace जैसे प्लेटफॉर्म्स में जोड़ा जाएगा।

1. Gemini 3.5 Flash मॉडल लॉन्च

गूगल ने अपने नए AI मॉडल Gemini 3.5 Flash को पेश किया, जिसे कंपनी ने पहले के मॉडल्स से चार गुना तेज बताया है। यह मॉडल फिलहाल Gemini एप और Google Search के AI Mode में दुनियाभर के यूज़र्स के लिए उपलब्ध कर दिया गया है। वहीं डेवलपर्स इसे AI Studio, Android Studio और Gemini API के जरिए इस्तेमाल कर सकेंगे। कंपनी अगले महीने Gemini 3.5 Pro मॉडल भी लॉन्च करेगी।

Gemini 3.5

Gemini 3.5

2. Gemini Omni आया

इसके साथ ही Google ने Gemini Omni नाम का नया वीडियो जनरेशन मॉडल भी पेश किया है। यह मॉडल टेक्स्ट, इमेज, वीडियो और ऑडियो इनपुट को एक साथ समझकर AI वीडियो तैयार कर सकता है। यूजर कैमरा एंगल और शॉट की डिटेल्स भी दे सकेंगे।

3. Gemini Spark बनेगा पर्सनल AI एजेंट

गूगल ने Gemini Spark नाम का नया AI एजेंट भी लॉन्च किया है। यह टूल यूजर की तरफ से लंबे समय तक चलने वाले काम बैकग्राउंड में कर सकेगा। खास बात यह है कि इसे चलाने के लिए डिवाइस को लगातार ऑन रखने की जरूरत नहीं होगी क्योंकि यह Google Cloud के वर्चुअल मशीन सिस्टम पर काम करेगा।

4. Gmail, Docs और Search में नए AI फीचर्स

गूगल ने Workspace एप्स जैसे Gmail, Google Docs और Google Keep में भी नए AI फीचर्स जोड़े हैं। अब यूज़र टेक्स्ट और वॉयस कमांड के जरिए Gemini से सवाल पूछ सकेंगे, आइडिया बना सकेंगे और नोट्स व्यवस्थित कर सकेंगे। Gmail में AI Inbox फीचर भी जोड़ा गया है, जो पर्सनलाइज्ड रिप्लाई ड्राफ्ट, फाइल एक्सेस और ईमेल मैनेजमेंट को आसान बनाएगा।

5. Ask YouTube और नया AI Search Box

YouTube के लिए Ask YouTube फीचर पेश किया गया है, जिससे यूजर जटिल सवाल पूछकर किसी वीडियो का खास हिस्सा भी खोज सकेंगे। वहीं Google Search में नया AI Search Box जोड़ा गया है, जो टेक्स्ट, ऑडियो और इमेज के जरिए बातचीत जैसी सर्च सुविधा देगा।

6. Android XR स्मार्ट ग्लासेस की झलक

इवेंट में गूगल ने Android XR प्लेटफॉर्म पर आधारित नए स्मार्ट ग्लासेस भी पेश किए। कंपनी दो तरह के स्मार्ट ग्लासेस पर काम कर रही है, जिनमें एक ऑडियो बेस्ड मॉडल और दूसरा डिस्प्ले वाला मॉडल शामिल है। इसके अलावा Android 17 के साथ नया Halo Indicator भी आएगा, जो बताएगा कि AI एजेंट फिलहाल कौन-सा काम कर रहा है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article