Google Doodle On India Republic Day 2024 in Hindi: पूरे भारत के साथ गूगल भी आज 26 जनवरी के दिन भारत का 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इसी दिन 1950 को भारत के संविधान को अपनाया गया था और राष्ट्र ने खुद को एक संप्रभु, लोकतांत्रिक और गणतंत्र राज्य घोषित किया था। गूगल डूडल बनाकर भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में शामिल हो गया है। आज का गूगल डूडल अतिथि कलाकार वृंदा जवेरी द्वारा चित्रित, यह गणतंत्र दिवस परेड को दिखाता है जैसा कि इसे दशकों से विभिन्न स्क्रीनों पर देखा गया होगा। यानी एनालॉग टेलीविजन से डिजिटल टीवी और अब स्मार्टफोन।
Google Doodle में क्या खास(Google Doodle celebrates India's 75th Republic Day.)
गणतंत्र दिवस 2024 पर भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के सम्मान में गूगल डूडल( Google Celebrates India Republic Day 2024 with Doodle) में अतिथि कलाकार वृंदा जवेरी द्वारा चित्रित डूडल, एक काले और सफेद टेलीविजन सेट, एक रंगीन टीवी और एक मोबाइल फोन सहित विभिन्न स्क्रीन पर गणतंत्र दिवस परेड को चित्रित करता है, जो समय के साथ समारोहों की एक पुरानी झलक पेश करता है। गूगल डूडल में दशकों के दौरान परेड को एनालॉग टेलीविजन, डिजिटल टेलीविजन और अब लेटेस्ट टीवी यानी स्मार्टफोन में दिखाया है। नए डूडल में टेलीविजन के विकास को दिखाया गया है।
गूगल डूडल ने दिखाई टेलीविजन युग के बदलाव की झलक(Google doodle showcases India's transition from analogue to digital era)
गूगल डूडल दो टीवी सेट और एक मोबाइल फोन को क्रिएटिव तरीके से दिखाता है। इसमें पहले एनालॉग टीवी सेट पर प्रतिष्ठित 'G' शामिल है। टीवी सेट की स्क्रीन पर 'GOOGLE' का 'O' बनता है और शेष अक्षर 'G', 'L' और 'E' उसी क्रम में मोबाइल फोन की स्क्रीन पर डिस्प्ले होते हैं। पहली टीवी स्क्रीन में काले और सफेद परेड के दृश्य हैं, जबकि दूसरी में रंगीन ऊंट दल को डिस्प्ले किया गया है, जो समय के साथ टेक्नोलॉजी में परिवर्तन को दिखाता है।
