टेक एंड गैजेट्स

तेजी से बढ़ रहा ग्लोबल GenAI खर्च, इस साल 644 अरब डॉलर हो सकता है पार

Global GenAI: गार्टनर की ओर से जारी किए गए अनुमान में बताया गया कि जेनएआई पर खर्च बढ़ने की वजह एआई क्षमताओं को हार्डवेयर जैसे सर्वर्स, स्मार्टफोन और पीसी (पर्सनल कम्प्यूटर) में समायोजित करना है। जेनएआई पर होने वाले खर्च में से 80 प्रतिशत से अधिक हार्डवेयर पर किया जाएगा।

Image

GenAI Tools

Photo : Times Now Digital

Global GenAI: जनरेटिव एआई (जेनएआई) पर खर्च ग्लोबल स्तर पर बढ़कर 644 अरब डॉलर पर पहुंचने का अनुमान है। यह 2024 में हुए कुल खर्च से 76 प्रतिशत अधिक है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एक रिपोर्ट में दी गई।

गार्टनर की ओर से जारी किए गए अनुमान में बताया गया कि जेनएआई पर खर्च बढ़ने की वजह एआई क्षमताओं को हार्डवेयर जैसे सर्वर्स, स्मार्टफोन और पीसी (पर्सनल कम्प्यूटर) में समायोजित करना है। जेनएआई पर होने वाले खर्च में से 80 प्रतिशत से अधिक हार्डवेयर पर किया जाएगा।

गार्टनर के विशिष्ट उपाध्यक्ष विश्लेषक जॉन-डेविड लवलॉक ने कहा, "प्रारंभिक प्रूफ-ऑफ-कॉन्सेप्ट (पीओसी) कार्य में उच्च विफलता दर और वर्तमान जेनएआई परिणामों से असंतोष के कारण जेनएआई की क्षमताओं के लिए उम्मीदें कम हो रही हैं।" उन्होंने आगे कहा, "इसके बावजूद, फाउंडेशनल मॉडल प्रोवाइडर्स जेनएआई मॉडल के आकार, प्रदर्शन और विश्वसनीयता को बढ़ाने के लिए सालाना अरबों डॉलर का निवेश कर रहे हैं। यह विरोधाभास 2025 और 2026 तक जारी रहेगा"

रिपोर्ट में आगे कहा गया कि 2025 में सभी मुख्य बाजारों और उप-बाजारों में जेनएआई पर खर्च में वृद्धि के लिए तैयार है। रिपोर्ट के अनुसार, जेनएआई पर आईटी व्यय बाजारों के सभी पहलुओं पर परिवर्तनकारी प्रभाव पड़ेगा, जिससे एक ऐसे भविष्य का संकेत मिलेगा, जहां एआई टेक्नोलॉजी व्यवसाय संचालन और उपभोक्ता उत्पादों का अभिन्न अंग बन जाएंगी।

लवलॉक ने कहा, "बाजार की वृद्धि दर एआई-सक्षम उपकरणों के बढ़ते प्रचलन से काफी प्रभावित है, इसके 2028 तक लगभग पूरे उपभोक्ता उपकरण बाजार में शामिल होने की उम्मीद है।" उन्होंने आगे कहा, "हालांकि, उपभोक्ता इन सुविधाओं की मांग नहीं कर रहे हैं, लेकिन जैसे-जैसे निर्माता उपभोक्ता उपकरणों में एआई को एक स्टैंडर्ड सुविधा के रूप में एम्बेड करेंगे, उपभोक्ता उन्हें खरीदने के लिए मजबूर होंगे।"

गार्टनर ने कहा कि उसकी जेनएआई व्यय पूर्वानुमान पद्धति जेनएआई उत्पादों और सेवाओं की पूरी श्रृंखला में एक हजार से अधिक विक्रेताओं द्वारा बिक्री के कठोर विश्लेषण पर आधारित है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article