टेक एंड गैजेट्स

तेजी पकड़ रहा AI मार्केट, 2027 तक 990 अरब डॉलर पर पहुंचेगा

Global AI market: बेन एंड कंपनी की पांचवीं वार्षिक ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2027 तक एआई कार्यभार प्रति वर्ष लगभग 25-35 प्रतिशत बढ़ सकता है। इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे एआई का विस्तार होगा, कंप्यूटिंग शक्ति की आवश्यकता अगले पांच से 10 वर्षों में बड़े डेटा केंद्रों के पैमाने का व्यापक रूप से विस्तार करेगी।

Image

Global AI market (image - canva)

Global AI market: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित प्रोडक्ट और सर्विस के लिए ग्लोबल मार्केट में 40-55 प्रतिशत की वार्षिक दर से वृद्धि होने की उम्मीद है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एआई का ग्लोबल मार्केट 2027 तक 990 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिपोर्ट

बेन एंड कंपनी की पांचवीं वार्षिक ग्लोबल टेक्नोलॉजी रिपोर्ट में कहा गया है कि 2027 तक एआई कार्यभार प्रति वर्ष लगभग 25-35 प्रतिशत बढ़ सकता है। रिपोर्ट में कहा गया, “बेन का अनुमान है कि एआई से संबंधित हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के लिए कुल बाजार अगले तीन वर्षों में सालाना 40 से 55 प्रतिशत की दर से बढ़ेगा और 2027 तक 780 अरब डॉलर से 990 अरब डॉलर के बीच पहुंच जाएगा। आपूर्ति और मांग में उतार-चढ़ाव से रास्ते में अस्थिरता पैदा होगी, लेकिन लगता है कि दीर्घकालिक, टिकाऊ वृद्धि यहीं रहेगी।”

एआई डेटा सेंटर में होगी वृद्धि

इसमें कहा गया है कि जैसे-जैसे एआई का विस्तार होगा, कंप्यूटिंग शक्ति की आवश्यकता अगले पांच से 10 वर्षों में बड़े डेटा केंद्रों के पैमाने का व्यापक रूप से विस्तार करेगी। रिपोर्ट कहती है, “एआई डेटा सेंटर में वृद्धि को बढ़ावा देगा, जो आज के 50-200 मेगावाट से बढ़कर एक गीगावाट से भी अधिक हो जाएगा। इसका मतलब है कि अगर आज बड़े डेटा सेंटर की लागत एक अरब डॉलर से चार अरब डॉलर के बीच है, तो आज से पांच साल बाद उनकी लागत 10 अरब डॉलर से 25 अरब डॉलर के बीच हो सकती है।”

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article