अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और एक अच्छा और अफोर्डेबल स्मार्टफोन सेलेक्ट करने में परेशानी हो रही है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल आज के समय में बाजार में स्मार्टफोन के इतने सारे ऑप्शन मौजूद हैं एक परफेक्ट स्मार्टफोन तलाशना बेहद मुश्किल हो जाता है। हम आपको सैमसंग का एक ऐसा स्मार्टफोन बताने जा रहे हैं जो आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है।
अगर आपको एक ऐसा स्मार्टफोन चाहिए जो प्रीमियम कैटेगरी का हो, प्रीमियम डिजाइन हो, बड़ी बैटरी, दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा हो तो आप Samsung Galaxy S24 FE की तरफ जा सकते हैं। वैसे तो यह एक महंगा स्मार्टफोन है लेकिन अभी आप इसे इसकी रियल प्राइस से करीब आधे दाम में खरीद सकते हैं।
आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट इस समय अपने ग्राहकों को इस ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन पर अब तक की सबसे बड़ी छूट दे रहा है। फ्लिपकार्ट न सिर्फ फ्लैट डिस्काउंट
ऑफर दे रहा है बल्कि तगड़े बैंक ऑफर्स भी दे रहा है। अगर आप सभी ऑफर्स का फायदा ले पाते हैं तो इस स्मार्टफोन उम्मीद से भी कम दाम में खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy S24 FE Discount Offer
Samsung Galaxy S24 FE की कीमत फ्लिपकार्ट पर 59,999 रुपये है। हालांकि अब आपको इसे खरीदने के लिए इतने रुपये नहीं खर्च करने होंगे। फ्लिपकार्ट ग्राहकों को स्मार्टफोन पर 48% का बड़ा डिस्काउंट ऑफर दे रहा है। आप अगर सिर्फ इस फ्लैट डिस्काउंट ऑफर का फायदा लेते हैं तो Samsung Galaxy S24 FE को सिर्फ 30,999 रुपये की कीमत में खरीद सकेंगे। अगर आप Flipkart SBI कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आप 2200 रुपये से ज्यादा की बचत कर पाएंगे।
आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट अपने ग्राहकों को अधिकांश स्मार्टफोन्स पर एक्सचेंज ऑफर्स भी देता है। Samsung Galaxy S24 FE की खरीदारी के समय अगर आपको एक्सचेंज ऑफर मिलता है तो आप उसमें भी 10 हजार रुपये तक की बचत कर पाएंगे। हालांकि आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने स्मार्टफोन की वर्किंग और फिजिकल कंडीशन पर निर्भर करेगी।
Samsung Galaxy S24 FE के स्पेसिफिकेशन्स
- Samsung Galaxy S24 FE में कंपनी ने एल्यूमिनियम फ्रेम के साथ ग्लास बैक पैनल दिया है।
- स्मार्टफोन में IP68 रेटिंग दी गई है जिससे पानी पड़ने पर भी फोन पूरी तरह से सेफ रहेगा।
- इस फोन में आपको 6.7 इंच की डायनेमिक एमोलेड स्क्रीन मिलती है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है।
- आउट ऑफ द बॉक्स स्मार्टफोन में एंड्रॉयड 14 का सपोर्ट मिलता है।
- Samsung Galaxy S24 FE में 8GB तक की रैम और 512GB तक की स्टोरेज दी गई है।
- परफॉर्मेंस के लिए स्मार्टफोन में Exynos 2400e चिपसेट का सपोर्ट दिया है।
- फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है जिसमें 50+8+12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 10 मेगापिक्सल का सेंसर मिलता है।
- स्मार्टफोन को पॉवर देने के लिए सैमसंग ने इसमें 4700mAh की बड़ी बैटरी का सपोर्ट दिया है।
