Flipkart Big Saving Days: फ्लिपकार्ट की लूट सेल, भारी डिस्काउंट में मिलेंगे Samsung और iPhone

Flipkart Big Saving Days Sale: टीजर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE, आगामी बिग सेविंग डेज सेल में 40,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S23 को 44,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा।

Flipkart Big Saving Days Sale: यदि आप भी कम कीमत में स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। फ्लिपकार्ट की आगामी बिग सेविंग डेज सेल 3 मई से शुरू हो रही है। इस सेल में ई-कॉमर्स दिग्गज सैमसंग स्मार्टफोन पर कुछ टॉप डील्स देने वाली है। फ्लिपकार्ट ने बिक्री माइक्रो-साइट पर एक टीजर के माध्यम से खुलासा किया है कि पिछले साल का सैमसंग गैलेक्सी S23 सिर्फ 44,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा आईफोन पर भी दमदार ऑफर मिलने वाला है।

Flipkart Big Saving Days Sale

Flipkart Big Saving Days Sale

कम कीमत में मिलेंगे Samsung फ्लैगशिप

टीजर के अनुसार, सैमसंग गैलेक्सी S23 FE, आगामी बिग सेविंग डेज सेल में 40,000 रुपये से कम कीमत पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा सैमसंग गैलेक्सी S23 को 44,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकेगा। सैमसंग गैलेक्सी F34 5G को 12,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा। इसके अलावा खरीदार फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड लेनदेन के साथ फ्लैट 5% कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।

End of Feed