टेक एंड गैजेट्स

खत्म होने वाली है Flipkart Big Billion Days Sale, गायब होने से पहले यहां देखें बेस्ट डील्स

यदि आप कोई स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अब सिर्फ 2 अक्टूबर तक का समय है। इसके बाद ये ऑफर्स खत्म हो जाएंगे और आपको अगली सेल का इंतजार करना पड़ेगा।

Image

Flipkart Big Billion Days Sale 2025/Photo-Flipkart

Flipkart की Big Billion Days Sale 2025 अब अपने आखिरी चरण में है। कंपनी की ओर दी गई जानकारी के अनुसार यह सेल 2 अक्टूबर 2025 को खत्म हो जाएगी। यह सेल 23 सितंबर से शुरू हुई थी, जबकि Flipkart Black और VIP सब्सक्राइबर्स को एक दिन पहले यानी 22 सितंबर से ही खास डील्स और ऑफर्स का एक्सेस मिल गया था।

इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स पर जबरदस्त छूट

इस सेल में Flipkart ने कई कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भारी डिस्काउंट दिया है। इनमें स्मार्ट टीवी, स्मार्टफोन, स्मार्टवॉच, TWS हेडफोन्स, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर, लैपटॉप और पीसी शामिल हैं। इसके अलावा ग्राहकों को कैशबैक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और क्रेडिट/डेबिट कार्ड पर बैंक डिस्काउंट भी मिल रहे हैं। Flipkart ने सेल के दौरान iPhone सीरीज के साथ-साथ अन्य स्मार्टफोन्स पर भी शानदार छूट दी है। इनमें Samsung Galaxy S25+, Poco F7 5G और कई पॉपुलर ब्रांड्स शामिल हैं।

बैंक ऑफर से अतिरिक्त बचत

  • सेल के दौरान ग्राहक Axis Bank और ICICI Bank के क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर खरीदारी करने पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।
  • क्रेडिट कार्ड EMI ट्रांजैक्शन पर अधिकतम ₹1,500 तक की बचत।
  • क्रेडिट कार्ड नॉन-EMI ट्रांजैक्शन पर ₹1,000 तक का डिस्काउंट।

iPhone पर बंपर ऑफर

  • इस बार Big Billion Days Sale में iPhone पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है:
  • iPhone 16 Pro (128GB): ₹85,999 (साथ ही ICICI/Axis कार्ड से ₹5,000 का अतिरिक्त डिस्काउंट)।
  • iPhone 16 Pro Max: ₹94,900 में उपलब्ध।
  • iPhone 16 (बेस वेरिएंट): ₹51,999 की कीमत पर।
  • iPhone 14 (बेस वेरिएंट): ₹39,999 में।

कब तक है मौका?

यदि आप कोई स्मार्टफोन या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास अब सिर्फ 2 अक्टूबर तक का समय है। इसके बाद ये ऑफर्स खत्म हो जाएंगे और आपको अगली सेल का इंतजार करना पड़ेगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article