टेक एंड गैजेट्स

मस्क के X ने क्रिएटर्स को किया मालामाल, दिया 50 मिलियन डॉलर से अधिक का रेवेन्यू

Video First Platform X: एक्स (पहले ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा कि अब, हमारी वीडियो क्षमताएं इतनी परिष्कृत हो गई हैं कि हमारे प्लेटफार्म पर संभवतः 150,000 से अधिक क्रिएटर्स हैं और हमने उन क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन-शेयरिंग संबंधों में 50 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान किया है।

Image

Elon musk X (image-istock)

Video First Platform X: एलन मस्क द्वारा संचालित एक्स ने अपने "वीडियो-फर्स्ट" प्लेटफॉर्म पर क्रिएटर्स को विज्ञापन शेयर करने के लिए 50 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान किया है। यह भुगतान 1.50 लाख से ज्यादा क्रिएटर्स को किया गया है। यह घोषणा सीईओ लिंडा याकारिनो ने की है। बता दें कि ट्विटर को 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण के समय प्लेटफॉर्म पर लगभग 3,500 क्रिएटर्स थे।

ट्विटर को 2022 में एलन मस्क ने खरीदा

जब अक्टूबर 2022 में मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया था, तो यह मूल रूप से 140-कैरेक्टर का मैसेजिंग ऐप था। एक्स (पहले ट्विटर) की सीईओ लिंडा याकारिनो ने कहा, "अब 18 महीने से भी कम समय के बाद यह एक 'वीडियो-फर्स्ट' प्लेटफॉर्म है और इसकी सफलता के पीछे क्रिएटर्स को हमारे प्लेटफॉर्म पर आमंत्रित करना शामिल है।" इसके 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण के समय प्लेटफॉर्म पर लगभग 3,500 क्रिएटर्स थे।

उन्होंने बताया, "अब, हमारी वीडियो क्षमताएं इतनी परिष्कृत हो गई हैं कि हमारे प्लेटफार्म पर संभवतः 150,000 से अधिक क्रिएटर्स हैं और हमने उन क्रिएटर्स के साथ विज्ञापन-शेयरिंग संबंधों में 50 मिलियन डॉलर से अधिक का भुगतान किया है।" एक्स प्लेटफॉर्म अपने 600 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स (एमएयू) को "सर्वोत्तम अनुभव" देने के लिए अधिक से अधिक क्रिएटर्स को आमंत्रित कर रहा है।

पिछले महीने याकारिनो ने घोषणा की थी कि एक्स जल्द ही यूजर्स के लिए गूगल के स्वामित्व वाले यूट्यूब के समान हाई क्वालिटी वाले वीडियो अपलोड करने के लिए एक डेडिकेटेड टीवी ऐप लॉन्च करेगा। उन्होंने पोस्ट किया, ''बड़ी स्क्रीन पर हाई क्वालिटी, गहन मनोरंजन अनुभव के लिए यह आपका साथी होगा।''

एन एवरीथिंग ऐप

एक्स यूजर्स को अन्य सुविधाओं के अलावा ट्रेंडिंग वीडियो एल्गोरिदम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई)-संचालित विषय और क्रॉस-डिवाइस अनुभव दिखाई देगा। टेक अरबपति एक्स को "एन एवरीथिंग ऐप" बना रहा है। उनके अनुसार, एक्स के 600 मिलियन मासिक एक्टिव यूजर्स हैं और उनमें से लगभग आधे हर दिन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article