Diwali 2022: भारत में दिवाली को केवल अब बस एक हफ्ते ही बचे हैं। दिवाली की रौनक बाजारों में साफ देखी भी जा सकती है। लोग छुट्टियों में घर भी जाने की तैयारी करने लगे हैं। इस बीच गूगल ने भी दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत कर दी है। गूगल ने भारत में यूजर्स को दिवाली सरप्राइज दिया है। इसके लिए यूजर्स को केवल Google Search में जाकर यूजर्स को Diwali लिखकर सर्च करना होगा।
Google India ने एक ट्वीट कर लिखा है कि सरप्राइज के लिए दिवाली सर्च करें। आप जैसे ही सर्च बॉक्स में जाकर Diwali लिखकर सर्च करेंगे आपको त्योहार के बारे में जानकारी दिखाई देगी। साथ ही टॉप Diwali के साथ आपको एक दीया भी नजर आएगा। इसके बगल में आपको कुछ चमकते सितारे भी दिखाई देंगे।
फिर आप जैसे ही दीये को क्लिक करेंगे वो जलता मिलेगा और आपके माउस से कंट्रोल होगा। इसके साथ ही आपको 8 और दीये दिखाई देंगे। जैसे आप कर्सर को इनके पास लाएंगे, ये बाकी दीये भी जल जाएंगे और स्क्रीन पूरी ब्राइट हो जाएगी।
आप Diwali 2022 लिखकर भी सर्च करेंगे तो आपको यही रिजल्ट दिखाई देगा। साथ ही कंम्प्यूटर के अलावा आप इस एनिमेशन को फोन पर भी देख सकते हैं। साथ ही ये iOS और एंड्रॉयड डिवाइस दोनों पर ही दिखेगा। फोन में यूजर्स को टच के जरिए दीयों को मूव करना होगा। एक बार जब सभी दीये जल जाएंगे फिर स्क्रीन अपने आप ही ब्राइट हो जाएगी।
आपको बता दें कि इस बार भारत में दिवाली 24 अक्टूबर सोमवार को मनाई जाएगी। इसके लिए बाजार अभी से सज गए हैं और पटाखों की बिक्री भी शुरू हो गई है। बाहर रहने वाले लोग घर जाने के लिए टिकट भी बुक कर चुके हैं।
