टेक एंड गैजेट्स

Google को बड़ा झटका! अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप ने 1922 अरब रुपये की डील को ठुकराया

Google Cybersecurity firm Wiz Deal: विज क्लाउड-आधारित साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स प्रदान करता है। कंपनी का कहना है कि ऐसे प्रपोजल को ना कहना कठिन है। लेकिन हमारी टीम के साथ, हमें यह विकल्प चुनने में आत्मविश्वास महसूस होता है। हम इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग पर फोकस करेंगे।

Image

Google Cybersecurity firm Wiz Deal

Google Cybersecurity firm Wiz Deal: अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप विज ने गूगल-पैरेंट अल्फाबेट के साथ कथित तौर पर डील को ठुकरा दिया है। यह डील $23 बिलियन (करीब 1922 अरब रुपये) की थी। दोनों कंपनियों के बीच इस डील पर बातचीत समाप्त हो गई है, जो अमेरिकी टेक दिग्गज का अब तक का सबसे बड़ा अधिग्रहण हो सकता था।

जानें साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप ने क्या कहा

साइबर सिक्योरिटी स्टार्टअप विज के सीईओ असफ रैपापोर्ट ने कहा कि कंपनी अब इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग पर फोकस करेगी, जैसा कि हमने पहले योजना बनाई थी। हमारा टारगेट 1 बिलियन डॉलर का वार्षिक आवर्ती राजस्व हासिल करना है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रपोजल को ना कहना कठिन है। लेकिन हमारी टीम के साथ, मुझे यह विकल्प चुनने में आत्मविश्वास महसूस होता है।

क्यों कैंसिल हुई गूगल की डील?

हालांकि, गूगल की ओर इस डील को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है। रॉयटर्स के अनुसार, विज ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। रॉयटर्स ने इस महीने की शुरुआत में बताया था कि अल्फाबेट विज को लगभग 23 बिलियन डॉलर में खरीदने के लिए बातचीत कर रहा था। इस मामले से परिचित एक व्यक्ति का हवाला देते हुए रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, यह मूल्यांकन मई में विज द्वारा घोषित किए गए मूल्यांकन से लगभग दोगुना है, जब इसने $12 बिलियन के मूल्यांकन पर एक निजी फंडिंग राउंड में $1 बिलियन जुटाए थे।

गूगल को लगा झटका

बता दें कि विज क्लाउड-आधारित साइबर सिक्योरिटी सॉल्यूशन्स प्रदान करता है और विज द्वारा डील रद्द करने का निर्णय गूगल के लिए एक झटका होगा, क्योंकि गूगल क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी निवेश कर रहा है।

Vishal Maithil
Vishal Mathel author

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, ग... और देखें

End of Article