टेक एंड गैजेट्स

WhatsApp यूजर्स सावधान, तुरंत अपडेट करें ऐप, वर्ना पड़ेगा महंगा!

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 29, 2022, 08:01 PM IST

अगर आप वॉट्सऐप यूजर हैं तो तुरंत अपने ऐप को अपडेट कर लिजिए। क्योंकि, इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने ऐप में कुछ खामियों को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

Image

कर लें अपना WhatsApp अपडेट

WhatsApp: मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के तहत आने वाली नोडल एजेंसी इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने WhatsApp को लेकर एक नई एडवाइजरी जारी की है। टीम ने WhatsApp की कई खामियों के लिए वॉर्निंग दी है। ये खामियां दूर बैठे अटैकर को टारगेट सिस्टम में आर्बिटरी कोड एग्जीक्यूट करने में मदद कर सकती हैं।

CERT-In ने कहा कि वॉट्सऐप में जो खामियां हैं वो इंटीजर ओवरफ्लो की वजह से हैं। टीम ने एडवाइजरी जारी कर लिखा है कि कोई दूर बैठा अटैकर इस खामी का फायदा उठाकर किसी एस्टेब्लिश्ड वीडियो कॉल में रिमोट कोड एग्जीक्यूट कर सकता है।

वॉट्सऐप ने भी एक लेटेस्ट सिक्योरिटी एडवाइजरी में इस खामी को कंफर्म किया था। कंपनी ने कहा था कि एक इंटीजर ओवरफ्लो की दिक्कत है। जो एंड्रॉयड में वॉट्सऐप के v2.22.16.12 से पहले के वर्जन में, एंड्रॉयड बिजनेस के v2.22.16.12 से पहले के वर्जन में, iOS वॉट्सऐप के v2.22.16.12 से पहले के वर्जन में और iOS बिजनेस में v2.22.16.12 से पहले वर्जन में अटैकर को किसी एस्टेब्लिश्ड वीडियो कॉल में रिमोट को एग्जीक्यूशन का मौका दे सकता है।

CERT-In ने वॉट्सऐप की एडवाइजरी का भी जिक्र किया है और वॉर्न किया है कि दूर बैठा अटैकर एक खास तौर पर तैयार किए गए वीडियो फाइल को भेजकर इस खामी का फायदा उठा सकते हैं। टीम ने यूजर्स से कहा है कि ऐसे किसी भी अटैक से बचने के लिए ऐप को अपडेट करना जरूरी है। यानी अगर आप भी वॉट्सऐप इस्तेमाल करते हैं तो तुरंत ऐप को अपडेट कर लें।

आपको बता दें कि बीते दिनों वॉट्सऐप के लिए एक नए कॉल लिंक्स फीचर को पेश किया गया है। इस फीचर की जानकारी खुद मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने दी थी। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी वीडियो या वॉयस कॉल के लिए लिंक क्रिएट कर दोस्तों-रिश्तेदारों के साथ शेयर कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article