अगर सोशल मीडिया पर आपको किसी वेबसाइट का लिंक मिले, जिसमें फ्री दिवाली गिफ्ट देने की बात की गई हो तो सावधान। क्योंकि, ये कोई साधारण लिंक नहीं है। बल्कि ये लिंक आपका डेटा चुरा सकता है। इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एक एडवाइजरी जारी की है। इस एडवाइजरी में कहा गया है कि ऐसे लिंक्स के जरिए चीनी वेबसाइट्स के हैं जो लोगों की जानकारियां चुराने के लिए उन्हें टारगेट कर रहे हैं।
CERT-In ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक फेक मैसेज सर्कुलेट हो रहा है। इसमें एक लिंक के जरिए फ्री दिवाली गिफ्ट देने की बात कर रहा है। जबकि ये फेक है। आपको बता दें कि फ्रॉड का शिकार खासतौर पर महिलाओं का बनाया जा रहा है। उन्हें कहा जा रहा है कि वे लिंक को अपने फ्रेंड सर्किल में शेयर करें।
एडवाइजरी में आगे कहा गया है कि ये ज्यादातर वेबसाइट्स चाइनीज .cn डोमेन एक्सटेंशन इस्तेमाल करती हैं। वहीं, कुछ एक्सटेंशन .xyz और .top भी हैं।
कैसे हो रहा है फ्रॉड?
सबसे पहले यूजर्स को फ्रॉड लिंक के साथ एक मैसेज मिलता है। ये मैसेज यूजर्स को फैमिली और फ्रेंड के जरिए मिल सकता है। क्योंकि, उन्हें भी फंसाकर लिंक शेयर करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही यूजर्स लिंक को क्लिक करते हैं। उन्हें फेक Congratulations मैसेज मिलता है। फिर यूजर्स को एक क्वेश्चनायर भरने के लिए दिया जाता है।
जैसे ही विक्टिम डिटेल भरता है। वैसे ही उसे लिस्ट में से एक गिफ्ट सेलेक्ट करने के लिए कहा जाता है। फिर जैसे ही विक्टिम गिफ्ट सेलेक्ट करता है। वैसे ही उसे एक और फेक congratulations मैसेज मिलता है और मैसेज में इसे लिंक को फ्रेंड्स और फैमिली को फॉर्वर्ड करने को कहा जाता है। इसके बाद ही गिफ्ट मिलने की बात कही जाती है। ऐसे किसी भी लिंक को क्लिक करने से बचना चाहिए और किसी तरह का ट्रांजैक्शन यहां नहीं करना चाहिए।
