टेक एंड गैजेट्स

मोबाइल नंबर पोर्ट कराने पर हो जाएंगे मजबूर! BSNL 1 रुपये में दे रहा है अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत सबकुछ

महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं तो आपके लिए अब अच्छी खबर है। सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने एक ऐसा सस्ता ऑफर पेश किया है जिसने निजी कंपनियों की टेंशन बढ़ा दी है। अब आप सिर्फ 1 रुपये में ही अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा समेत दूसरी सर्वस्व का फायदा ले सकते हैं।

Image

सस्ते रिचार्ज प्लान ने करोड़ों यूजर्स की बड़ी टेंशन खत्म कर दी है। (फोटो क्रेडिट-iStock)

Cheapest Rcharge Plan: अगर आप महंगे रिचार्ज प्लान से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। अब आप हर महीने के मोटे खर्च वाले रिचार्ज प्लान्स से छुटाकारा पा सकते हैं। दरअसल सरकारी टेलिकॉम कंपनी ने स्वतंत्रता दिवस आने से पहले एक ऐसा बड़ा धमाका कर दिया है जिसने महंगे प्लान्स की टेंशन को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। BSNL फ्रीडम डे प्लान लेकर आया है जिसने मोबाइल यूजर्स को बड़ी राहत दी है। अब आप सिर्फ 1 रुपये में निजी कंपनियों के महंगे प्लान से फ्री हो सकते हैं।

BSNL ने निजी कंपनियों की धड़कन बढ़ाई

सरकारी टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL की तरफ से हाल ही में फ्रीडम प्लान पेश किया है। सरकारी कंपनी के इस ऑफर ने जियो, एयरटेल और वीआई की टेंशन कई गुना बढ़ा दी है। कंपनी इस प्लान में देश का सबसे सस्ता रिचार्ज ऑफर कर रही है जो कि सिर्फ 1 रुपये का है। शायद आपको भरोसा नहीं होगी लेकिन अब 1 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान भी मौजूद है।

BSNL का 1 रुपये वाला ऑफर लेकर आप सिर्फ हर दिन 4 पैसे से कम खर्च पर अनलिमटेड कॉलिंग के साथ 2GB तक डेटा और साथ में फ्री एसएमएस का लाभ ले सकते हैं। बीएसएनएल ने इस प्लान को देश के सभी सर्कल्स में लॉन्च किया है। आइए आपको इसके बारे में डिटेल जानकारी देते हैं।

28 की जगह 30 दिन की वैलिडिटी

आपको बता दें कि बीएसएनएल ग्राहकों को फ्रीडम ऑफर में आजादी का प्लान नाम से 1 रुपये का प्लान ऑफर कर रहा है। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 1 रुपये में 28 दिन के बजाए 30 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रही है। आप 1 रुपये खर्च करके 30 दिन तक सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकते हैं।

बीएसएनएल का यह प्लान डेटा लवर्स के लिए भी काफी फायदेमंद होने वाला है। आपको इस प्लान में कुल 60GB डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं। मतलब आपको 1 रुपये खर्च करके हर दिन 2GB डेटा मिलने वाला है। इसके साथ ही आपको हर दिन 100 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे। इस तरह आपको डेली सिर्फ 3.4 पैसे खर्च करके अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और SMS सभी सुविधाएं मिल जाती हैं।

कब तक है यह ऑफर

अगर आप BSNL के इस होश उड़ाने वाले ऑफर्स से हैरान है और इस प्लान को लेना चाहते हैं तो आपको बता दें कि यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। सरकारी कंपनी 1 रुपये का ऑफर सिर्फ अपने नए ग्राहकों को दे रही है। इस प्लान की सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें बीएसएनएल लोगो को फ्री में सिम दे रही है। आप इस ऑफर का लाभ सिर्फ 1 अगस्त से 30 अगस्त के बीच में ही ले पाएंगे।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article