करोड़ों एंड्रॉयड मोबाइल यूजर्स को सरकार की बड़ी चेतावनी, ये वायरस खाली कर सकता है अकाउंट

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपके लिए काम की खबर है। दरअसल सरकार की साइबर एजेंसी की तरफ से एक बेहद खतरनाक मैलवेयर को लेकर एक बड़ी चेतावनी जारी की गई है।

स्मार्टफोन आज के समय में हमारी डेली रूटीन लाइफ का हिस्सा बन चुके हैं। अब स्मार्टफोन सिर्फ कॉलिंग के लिए ही नहीं बल्कि रोजमर्रा की दूसरी कई जरूरतों के लिए भी जमकर इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही कई यूजर्स इसे अपनी पर्सनल जानकारी रखने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। अगर हमारा स्मार्टफोन किसी और के हाथ में लग जाए तो इससे बड़ी परेशानी हो सकती है और हमारे पर्सनल डाटा का भी गलत तरीके से इस्तेमाल हो सकता है।

Smartphone Overheating (8)

करोड़ों स्मार्टफोन यूजर्स के लिए सरकारी एजेंसी ने जारी की चेतावनी। (फोटो क्रेडिट-iStock)

अगर आपके पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। दरअसल ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि सरकार की साइबर सुरक्षा एंजेसी CERT-In ने एक एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी एक मैलवेयर को लेकर जारी की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक यह एक ऐसा मैलवेयर है जो आम ऐप बनकर लोगों के फोन में एंट्री कर रहा है। यह कितना घातक है इसका अंदाजा इस बात से लगा कि यह स्मार्टफोन में घुसते ही डिवाइस को अपने कंट्रोल में ले सकता है।

End of Feed