टेक एंड गैजेट्स

धूम मचाएगा Airtel-Ericsson का साथ! पूरे भारत के लिए नेटवर्क डील पक्की

Bharti Airtel signs agreement with Ericsson: इस साझेदारी के तहत एरिक्सन अपने स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी) के जरिए एयरटेल के पैन इंडिया नेटवर्क का प्रबंधन करेगी और पूरे देश में एफडब्ल्यूए और नेटवर्क स्लाइसिंग का विस्तार करेगी।

Image

भारती एयरटेल और एरिक्सन में साझेदारी

Bharti Airtel signs agreement with Ericsson: भारती एयरटेल ने सोमवार को एरिक्सन के साथ एक बहुवर्षीय रणनीतिक समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत स्वीडिश दिग्गज 4जी, 5जी एनएसए, 5जी एसए, फिक्स्ड वायरलेस एक्सेस (एफडब्ल्यूए), प्राइवेट नेटवर्क और नेटवर्क स्लाइसिंग में एयरटेल सेवाओं का प्रबंधन करेगी।

इस साझेदारी के तहत एरिक्सन अपने स्टेट-ऑफ-द-आर्ट नेटवर्क ऑपरेशंस सेंटर (एनओसी) के जरिए एयरटेल के पैन इंडिया नेटवर्क का प्रबंधन करेगी और पूरे देश में एफडब्ल्यूए और नेटवर्क स्लाइसिंग का विस्तार करेगी। भारती एयरटेल के सीटीओ रणदीप सेखों ने कहा, "हम एरिक्सन के साथ अपने मजबूत सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं, क्योंकि हम अपने ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करने वाले फ्यूचर-रेडी नेटवर्क बनाने के अपने लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम कर रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारा मानना है कि डिजिटल रूप से जुड़े भारत में ये इनोवेटिव टेक्नोलॉजी हमें उपभोक्ताओं की बढ़ती डेटा मांगों को पूरा करने में सक्षम बनाएंगी।" यह समझौता प्रबंधित सेवाओं में एरिक्सन के नेतृत्व को दिखाता है और एयरटेल ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं देने की कंपनी की प्रतिबद्धता की पुष्टि करता है।

एरिक्सन के दक्षिण-पूर्व एशिया, ओशिनिया और भारत के मार्केट एरिया के प्रमुख एंड्रेस विसेंट ने कहा, "भारती एयरटेल के साथ यह समझौता मील का पत्थर है, जो एयरटेल को अपने ग्राहकों के लिए बेहतरीन अनुभव प्रदान करने में मदद करने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। इंटेंट-बेस्ड एनओसी ऑपरेशन का लाभ उठाकर हम ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए एयरटेल को व्यापक सेवा विविधीकरण को पेश करने में सक्षम बनाएंगे, जिससे एयरटेल के लिए नए राजस्व अवसर उत्पन्न होंगे।"

भारती एयरटेल के साथ एरिक्सन की 25 वर्षों से ज्यादा पुरानी साझेदारी, मोबाइल कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी की मल्टीपल जनरेशन को शामिल करती है। विशेष रूप से, यह घोषणा 5जी विकास को आगे बढ़ाने के लिए 5जी कोर पर भारती एयरटेल के एरिक्सन के साथ सहयोग के तुरंत बाद की गई है।

एयरटेल एक ग्लोबल कम्युनिकेशन सॉल्यूशन प्रोवाइडर है। कंपनी के भारत और अफ्रीका के 15 देशों में 550 मिलियन से अधिक ग्राहक हैं। कंपनी अपनी सहयोगी संस्थाओं के माध्यम से बांग्लादेश और श्रीलंका में भी मौजूद है।

पिछले महीने भारती एयरटेल और गूगल ने एक साझेदारी की घोषणा की थी, जिसके तहत एयरटेल ग्राहकों के लिए गूगल वन क्लाउड स्टोरेज सब्सक्रिप्शन सेवा शुरू की गई है।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article