टेक एंड गैजेट्स

M4 चिप वाला MacBook Air खरीदने का शानदार मौका, मिल रही है बंपर छूट

यदि आप भी MacBook Air (2025) को खरीदने की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे थे लेकिन कम कीमत कम ना होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे थे तो आपके पास शानदार मौका है। लॉन्च के कुछ महीनों बाद अब यह लैपटॉप एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 10,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है।

Image

MacBook Air 2025 With M4 Chip/Photo-amazon

एपल ने मार्च में भारत में MacBook Air (2025) को अपने M4 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। भले ही फिलहाल एपल का नया M5 चिप वाला मॉडल आने की उम्मीद नहीं है, लेकिन M4 प्रोसेसर वाला मैकबुक एयर पहले से ही शानदार परफॉर्मेंस देता है।

यदि आप भी MacBook Air (2025) को खरीदने की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे थे लेकिन कम कीमत कम ना होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे थे तो आपके पास शानदार मौका है। लॉन्च के कुछ महीनों बाद अब यह लैपटॉप एक ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 10,000 रुपये तक की छूट के साथ उपलब्ध है। एपल यह मैकबुक एयर तीन कलर ऑप्शन और दो डिस्प्ले साइज में पेश करता है।

MacBook Air (2025) M4 पर डिस्काउंट और बैंक ऑफर

MacBook Air (2025) का 13-इंच डिस्प्ले, 16GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट अमेजन पर 90,900 रुपये में लिस्ट है। प्राइस ट्रैकर के मुताबिक यह पिछले 30 दिनों की सबसे कम कीमत है, जिसमें 10,000 रुपये की कटौती देखने को मिलती है। भारत में इसकी लॉन्च कीमत 99,900 रुपये थी, हालांकि यह अधिकतम छूट सिर्फ Starlight कलर वेरिएंट पर मिल रही है। वहीं Sky Blue: 92,900 रुपये, Silver: 94,990 रुपये, Midnight: 92,900 रुपये की कीमत पर उपलब्ध हैं।

इसके अलावा 16GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट 1,11,900 रुपये में मिल रहा है, जो इसकी लिस्टेड कीमत 1,19,900 रुपये से कम है। अमेजन पर ICICI बैंक और SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है।

MacBook Air (2025) M4: स्पेसिफिकेशन और फीचर्स

MacBook Air (2025) में एपल का M4 प्रोसेसर दिया गया है, जिसमें 10-कोर CPU शामिल है। इसके साथ 16-कोर Neural Engine और 8-कोर GPU मिलता है। लैपटॉप में 13-इंच Super Retina डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 2,560×1,664 पिक्सल, 224 ppi पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स तक की ब्राइटनेस है। इसके अलावा यह मैकबुक एयर दो 6K रेजोल्यूशन वाले एक्सटर्नल डिस्प्ले को सपोर्ट करता है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article