Airtel लाया दो धमाकेदार प्लान्स, 60 और 90 दिन की है वैलिडिटी, मिलेगा रोज 1.5GB डेटा और बहुत कुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 10:22 AM IST

एयरटेल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान पेश किए हैं। इनमें ग्राहकों को 60 दिन और 90 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से।

Airtel लाया दो धमाकेदार प्लान्स, 60 और 90 दिन की है वैलिडिटी, मिलेगा रोज 1.5GB डेटा और बहुत कुछ

Airtel Plans: टेलीकॉम कंपनी Airtel ने दो नए प्रीपेड प्लान पेश किए हैं। ये नए प्लान 519 रुपये और 779 रुपये वाले हैं। इन दोनों में ही ग्राहकों को अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, 1.5GB डेली डेटा और रोज 100SMS ग्राहकों को मिलेंगे। साथ में कुछ और बेनिफिट्स भी ग्राहकों को दिए जाएंगे। इन नए प्लान्स को कंपनी की वेबसाइट और एयरटेल थैंक्स ऐप पर लिस्ट किया गया है। 

एयरटेल का 519 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल के इस नए प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 1.5GB डेली डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और रोज 100SMS मिलेंगे। इस प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों की रखी गई है। इनके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में फ्री Apollo 24|7 सर्किल, हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक मिलेगा। आपको ये भी बता दें कि इसमें डेली डेटा लिमिट के बाद भी इंटरनेट चलना जारी रहेगा। लेकिन, स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी। 

एयरटेल का 779 रुपये वाला प्लान 

एयरटेल के इस प्लान में भी ग्राहकों को रोज 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉल्स और रोज 100SMS मिलेंगे। इस प्लान में टोटल 135GB डेटा ग्राहकों को मिलेगा। ये प्लान की वैलिडिटी 90 दिनों की है। इनके अलावा ग्राहकों को इस प्लान में भी 519 रुपये वाले प्लान की तरह फ्री Apollo 24|7 सर्किल, हेलोट्यून्स, विंक म्यूजिक और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक मिलेगा। साथ ही 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट चलना जारी भी रहेगा। 

पहले से मौजूद हैं ये प्लान्स: 

एयरटेल का 299 रुपये वाला प्लान 

कंपनी का ये प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और रोज 1.5GB डेटा दिया जाता है। साथ ही ग्राहकों को इसमें तीन महीने के लिए Apollo 24|7 Circle, हेलोट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक, फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है। 

एयरटेल का 479 रुपये वाला प्लान

ये प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस दौरान इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स, रोज 100SMS और रोज 1.5GB डेटा दिया जाता है। इसमें भी ग्राहकों को तीन महीने के लिए Apollo 24|7 Circle, हेलोट्यून्स, फ्री विंक म्यूजिक, फ्री ऑनलाइन कोर्स और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है।

End of Article