टेक एंड गैजेट्स

WWDC 2025 Highlights : ‘लिक्विड ग्लास’ से चमका iPhone का लुक, Siri AI अब भी गायब! जानें एप्पल की प्रमुख घोषणाएं

Apple WWDC 2025 Highlights: एप्पल का नया ‘Liquid Glass’ अब सभी डिवाइसेज पर एक जैसी, ग्लॉसी और प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज लाता है- iPhone से लेकर Mac तक सब एक जैसे दिखते और फील करते हैं। Safari को मिला नया कॉम्पैक्ट टैब और सर्च बार लेआउट, जिससे वेब ब्राउजिंग और भी क्लीन और फुलस्क्रीन हो गई है।

Image

WWDC 2025 Highlights

WWDC 2025 Highlights : टेक दिग्गज एप्पल ने अपनी सालाना डेवलपर कॉन्फ्रेंस (WWDC 2025) में एक नया डिजाइन कॉन्सेप्ट ‘लिक्विड ग्लास’ पेश किया, जो आने वाले iOS 26, iPadOS 26, macOS Tahoe 26, watchOS 26 और tvOS 261 में देखने को मिलेगा। यह डिजाइन translucent यानी पारदर्शी है, जो यूजर इंटरफेस को और अधिक आकर्षक व इंटरेक्टिव बनाता है। इसके जरिए ऐप्स और कंटेंट यूजर की एक्टिविटी के अनुसार खुद को बदलते हैं, जिससे फोकस करना आसान हो जाता है।

क्यों खास है ‘लिक्विड ग्लास’

‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन के तहत बटन, स्लाइडर और अन्य कंट्रोल्स को गोल किनारों वाला और सॉफ्ट एनिमेशन के साथ एक अलग लेयर में दिखाया गया है। iOS 26 में टॉप बार और टैब्स यूजर की स्क्रॉलिंग के अनुसार सिकुड़ते या फैलते हैं, ताकि स्क्रीन स्पेस का बेहतर इस्तेमाल हो सके। macOS Tahoe में अब मेन्यू बार पूरी तरह ट्रांसपेरेंट हो गया है, जिससे स्क्रीन ज्यादा बड़ी लगती है। नया iOS आईफोन 17 सीरीज के साथ पेश किया जा सकता है।

एप्पल ने दिखाए ये शानदार फीचर्स

एप्पल ने लॉक स्क्रीन (Lock Screen), होम स्क्रीन (Home Screen) और कंट्रोल सेंटर (Control Centre) को भी इस नए डिजाइन के अनुसार बदला है। Mac और iPad के साइडबार अब बैकग्राउंड कंटेंट को रिफ्लेक्ट करते हैं, जिससे यूजर्स को ऐप्स में अपनी लोकेशन का बेहतर अंदाजा होता है। फोटो, सफारी, कैमरा और एप्पल म्यूजिक जैसी ऐप्स को भी इस नए लुक में अपग्रेड किया गया है।

Siri का सुपर अपडेट अभी बाकी!

हालांकि, AI-पावर्ड Siri के मोर्चे पर Apple ने कोई ठोस अपडेट नहीं दिया। कंपनी ने Siri को और स्मार्ट बनाने की योजना तो पहले ही बताई थी, लेकिन इस बार भी इसकी लॉन्च डेट टाल दी गई। एप्पल ने डेवलपर्स के लिए SwiftUI, UIKit और AppKit में नए टूल्स और API की सुविधा दी है, जिससे वे अपनी ऐप्स को इस नए डिजाइन के अनुसार ढाल सकें। ‘लिक्विड ग्लास’ डिजाइन और नए OS वर्जन को इस साल के अंत तक रिलीज किया जाएगा।

Apple WWDC 2025: macOS Tahoe का शॉर्ट अपडेट

Apple ने macOS Tahoe लॉन्च कर दिया है, जिसमें सबसे बड़ा विजुअल बदलाव है नया ‘Liquid Glass’ डिजाइन। यह डिजाइन डॉक, कंट्रोल सेंटर और विजेट्स में गहराई से जुड़ा हुआ है, जिससे पूरे सिस्टम को एक मॉडर्न और ट्रांसपेरेंट लुक मिलता है।

एप्पल डिवाइस में क्या होगा नया?

  • Continuity फीचर: अब iPhone, iPad और Mac के बीच डेटा शेयरिंग और सिंकिंग और आसान।
  • डेडिकेटेड Phone App: यूजर्स अब सीधे Mac से कॉल कर और रिसीव कर सकते हैं।
  • Apple Mirroring: iPhone को अब Mac पर चलाएं-नोटिफिकेशन, ऐप्स सब कुछ बड़ी स्क्रीन पर!
  • Smart Spotlight Search: सिर्फ फाइल नहीं, अब iPhone कंट्रोल भी इसी से संभव है।

Safari अपडेट

Safari को मिला नया कॉम्पैक्ट टैब और सर्च बार लेआउट, जिससे वेब ब्राउजिंग और भी क्लीन और फुलस्क्रीन हो गई है।

यूनिवर्सल डिजाइन (Universal Design)

एप्पल का नया ‘Liquid Glass’ अब सभी डिवाइसेज पर एक जैसी, ग्लॉसी और प्रीमियम डिजाइन लैंग्वेज लाता है- iPhone से लेकर Mac तक सब एक जैसे दिखते और फील करते हैं।

Phone ऐप (फ्लोटिंग टूलबार और कॉल स्क्रीनिंग फीचर)

  • कॉल स्क्रीन पर अब एक नया फ्लोटिंग टूलबार मिलेगा, जिससे नेविगेशन आसान होगा।
  • AI-सपोर्टेड Call Screening फीचर अब कॉल्स को स्क्रीन कर सकता है और होल्ड कॉल्स को संभाल सकता है।

लॉकस्क्रीन और कैमरा ऐप में बदलाव

  • लॉकस्क्रीन पर अब समय (Time) बड़ा और डिटेल में दिखेगा।
  • Camera ऐप को क्लीन और सिंपल बनाया गया है- फोकस बढ़ाने के लिए कंट्रोल्स हटा दिए गए हैं।

Safari ब्राउजर

  • Safari में अब एज-टू-एज ब्राउज़िंग का अनुभव मिलेगा।
  • टैब बार अब फ्लोटिंग है, जिससे स्क्रीन पर कंटेंट को ज्यादा जगह मिलती है।

Messages ऐप में नए फीचर्स

  • अब चैट बैकग्राउंड कस्टमाइज़ कर सकते हैं- अपनी फोटो या Apple थीम्स से।
  • Poll फीचर ऐड किया गया है, जिसे Apple Intelligence खुद सजेस्ट कर सकता है।
  • टाइपिंग इंडिकेटर्स और Genmoji (कस्टम इमोजी) की सुविधा।
  • Image Playground से AI इमेज जनरेशन का ऑप्शन।

Live Translate और Visual Intelligence

  • Messages, Phone और FaceTime में अब ऑन-डिवाइस Live Translation की सुविधा है।
  • Visual Intelligence से स्क्रीन पर दिख रहे प्रोडक्ट्स या टेक्स्ट पर सीधे एक्शन लिए जा सकते हैं, जैसे कि ChatGPT से जवाब लेना या कैलेंडर में इवेंट जोड़ना।

अन्य अपडेट्स

  • Apple Maps: यूज़र के पसंदीदा रूट को पहचानेगा और ट्रैफिक अलर्ट पहले से देगा।
  • Apple Wallet: डिजिटल ID सेव कर सकते हैं और Apple Pay ऑर्डर्स को ट्रैक किया जा सकता है।
Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article