Apple Launch Event 2026: Apple का इस साल का सबसे बड़ा लॉन्च इवेंट आज आयोजित होने जा रहा है। कंपनी ने अपने सितंबर इवेंट को ‘Surprise and Shine’ नाम दिया है और इस बार का आयोजन कई मायनों में खास रहने वाला है। सबसे बड़ी बात यह है कि Apple लंबे समय बाद अपने सितंबर लॉन्च इवेंट को इन-पर्सन फॉर्मेट में आयोजित कर रहा है। 2019 के बाद कंपनी के सितंबर लॉन्च ज्यादातर वर्चुअल और प्री-रिकॉर्डेड वीडियो के जरिए हुए थे।
इसके अलावा यह Apple के नए CEO John Ternus के लिए भी बड़ा मौका होगा। वह पहली बार स्टेज से कंपनी के नए प्रोडक्ट्स को पेश करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स और लीक की मानें तो इस इवेंट में Apple का पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल iPhone, iPhone 18 Pro सीरीज, Apple Watch Series 12 और नए AirPods पेश किए जा सकते हैं।
कब और कहां होगा Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट?
Apple का ‘Surprise and Shine’ इवेंट अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित ऐप्पल पार्क, Cupertino में आयोजित किया जाएगा। इवेंट की शुरुआत स्थानीय समय के मुताबिक सुबह 10 बजे होगी। भारत में Apple के इस इवेंट को रात 10:30 बजे IST से लाइव देखा जा सकेगा। कंपनी इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग अपने आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ-साथ सोशल मीडिया और वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर भी करेगी। यानी भारतीय यूजर्स घर बैठे लॉन्च इवेंट देख सकेंगे।
आईफोन 18 अल्ट्रा स्पेसिफिकेशन: इस बार सबसे बड़ा लॉन्च होगा फोल्डेबल iPhone
इस इवेंट का सबसे बड़ा आकर्षण Apple का पहला फोल्डेबल iPhone हो सकता है। पिछले काफी समय से कंपनी के फोल्डेबल फोन को लेकर अलग-अलग नाम सामने आते रहे हैं। कुछ रिपोर्ट्स में इसे iPhone Fold और कुछ में iPhone Ultra कहा गया था। हालांकि, Bloomberg के मार्क गुरमन के मुताबिक Apple अपने पहले फोल्डेबल के लिए iPhone Duo नाम इस्तेमाल कर सकता है।
फोन में बुक-स्टाइल फोल्डिंग डिजाइन मिलने की उम्मीद है। यानी इसे बीच से खोलने पर एक बड़ी स्क्रीन मिलेगी, जबकि बंद करने पर यह सामान्य स्मार्टफोन की तरह इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसका फॉर्म फैक्टर Samsung Galaxy Z Fold सीरीज जैसा हो सकता है।
iPhone Duo में मिलेगा बड़ा इंटरनल डिस्प्ले
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone Duo का इंटरनल डिस्प्ले करीब 4:3 आस्पेक्ट रेशियो वाला हो सकता है। इसे खास तौर पर मल्टीटास्किंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। बड़ी स्क्रीन पर यूजर्स एक साथ दो ऐप्स चला सकेंगे और वीडियो देखने जैसे काम भी ज्यादा आराम से किए जा सकेंगे। फोल्डेबल डिस्प्ले के लिए Samsung के पैनल का इस्तेमाल किए जाने की रिपोर्ट है। इससे स्क्रीन पर दिखाई देने वाली क्रीज को कम रखने में मदद मिल सकती है। फोन में MagSafe सपोर्ट भी मिलने की संभावना है।
डिजाइन से जुड़ी लीक हुई तस्वीरों में iPhone Duo को बाकी iPhone मॉडल्स से काफी अलग दिखाया गया है। इसके बटन प्लेसमेंट में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। फोन को ब्लैक और व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किए जाने की संभावना है।
कैमरा भी होगा खास
iPhone Duo में फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ दो 48 मेगापिक्सल कैमरे दिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है। फोन को Apple के अगले जनरेशन के A20 Pro चिपसेट से लैस किए जाने की उम्मीद है। इससे फोल्डेबल फोन में हाई-परफॉर्मेंस के साथ मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स को बेहतर तरीके से चलाने में मदद मिल सकती है।
iPhone Duo की कीमत कितनी हो सकती है?
फोल्डेबल iPhone की सबसे बड़ी चर्चा इसकी कीमत को लेकर है। रिपोर्ट के अनुसार, 256GB स्टोरेज वाले बेस मॉडल की कीमत करीब 2,000 डॉलर हो सकती है। भारतीय मुद्रा में यह करीब 1.90 लाख रुपये के आसपास बैठती है।
वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 3,000 डॉलर, यानी करीब 2.85 लाख रुपये तक पहुंचने की बात कही जा रही है। हालांकि, भारत में इसकी कीमत अमेरिकी कीमत के सीधे रूपांतरण से अलग हो सकती है। इसमें इंपोर्ट ड्यूटी, टैक्स और अन्य लागत शामिल होने के कारण भारतीय कीमत ज्यादा भी हो सकती है। इसलिए भारत में iPhone Duo की संभावित शुरुआती कीमत 2 लाख रुपये से ऊपर जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी होंगे लॉन्च
Apple इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भी पेश किए जा सकते हैं। इन दोनों मॉडल्स में पिछले साल के iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की तुलना में बहुत बड़ा डिजाइन बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है।
लीक हुए केस और स्किन की तस्वीरों में दोनों फोन फ्लैट बैक पैनल और ऊपर की तरफ हॉरिजॉन्टल रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ दिखाई दिए हैं। कैमरा मॉड्यूल में तीन कैमरा सेंसर, LiDAR सेंसर, LED फ्लैश और सेकेंडरी माइक्रोफोन के लिए अलग-अलग कटआउट नजर आते हैं।
Dynamic Island हो सकता है छोटा
iPhone 18 Pro सीरीज में सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले के Dynamic Island में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple इसे पहले की तुलना में छोटा कर सकता है। नए Dynamic Island में एक साथ ज्यादा Live Information दिखाने की क्षमता मिलने की बात कही जा रही है। इससे यूजर्स को लाइव एक्टिविटीज और दूसरी जानकारी को स्क्रीन के ऊपरी हिस्से में ज्यादा प्रभावी तरीके से देखने में मदद मिल सकती है।
A20 Pro चिप और बेहतर बैटरी पर फोकस
iPhone 18 Pro और Pro Max में भी A20 Pro चिपसेट मिलने की उम्मीद है। Apple इस बार परफॉर्मेंस के साथ-साथ बैटरी लाइफ को भी बेहतर करने पर फोकस कर सकता है। लंबे समय तक ज्यादा पावर वाले काम करने पर फोन गर्म न हो, इसके लिए कंपनी नए Vapour Chamber आधारित थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम पर काम कर रही है। इससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग और AI जैसे हैवी वर्कलोड के दौरान तापमान को नियंत्रित रखने में मदद मिल सकती है।
Apple Watch Series 12 और Ultra 4 भी हो सकते हैं लॉन्च
iPhone के अलावा Apple Watch लाइनअप भी इवेंट का अहम हिस्सा रह सकता है। कंपनी नई Apple Watch Series 12 के साथ Apple Watch Ultra 4 पेश कर सकती है। इनमें हेल्थ और फिटनेस से जुड़े नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इन फीचर्स और हार्डवेयर में होने वाले बदलावों की पूरी जानकारी Apple की आधिकारिक घोषणा के बाद ही सामने आएगी।
<blockquote class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">I expect the following iPhone 18 Pro colors: black, light blue, silver and burgundy. iPhone Duo colors: dark blue and white. <a href="https://t.co/58VLtVNka6">https://t.co/58VLtVNka6</a></p>— Mark Gurman (@markgurman) <a href="https://x.com/markgurman/status/2097685704826581032?ref_src=twsrc%5Etfw">September 9, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
AirPods 5 पर भी रहेंगी नजरें
Apple नए AirPods मॉडल पर भी काम कर रहा है और ‘Surprise and Shine’ इवेंट में AirPods 5 के लॉन्च की उम्मीद है। नए ईयरबड्स में ऑडियो क्वालिटी, कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में सुधार देखने को मिल सकता है। कंपनी अपने इकोसिस्टम को और मजबूत करने के लिए AirPods को iPhone और Apple के दूसरे डिवाइसेज के साथ ज्यादा बेहतर तरीके से इंटीग्रेट कर सकती है।
आईफोन 18 अल्ट्रा प्रो और आईफोन 18 अल्ट्रा मैक्स की कीमत
अभी Apple ने नए प्रोडक्ट्स की आधिकारिक भारतीय कीमतों का खुलासा नहीं किया है। इसलिए फिलहाल कीमतों का अनुमान अमेरिकी रिपोर्ट्स और पिछले Apple मॉडल्स की प्राइसिंग के आधार पर लगाया जा सकता है। सबसे ज्यादा चर्चा iPhone Duo की कीमत को लेकर है, जिसकी अमेरिकी कीमत करीब 2,000 डॉलर से शुरू होने की रिपोर्ट है। भारत में टैक्स और अन्य लागत को देखते हुए इसका शुरुआती दाम 2 लाख रुपये से ज्यादा हो सकता है। वहीं iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत मौजूदा Pro मॉडल्स की तुलना में कुछ बढ़ सकती है, खासकर अगर नए चिपसेट, मेमोरी और कैमरा कंपोनेंट्स की लागत बढ़ी है।
क्यों खास है इस बार का Apple Event?
इस साल का Apple Event इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि कंपनी पहली बार अपने फोल्डेबल iPhone के साथ इस नए सेगमेंट में कदम रख सकती है। अब तक Samsung, Google, Motorola और अन्य कंपनियां फोल्डेबल स्मार्टफोन बाजार में मौजूद हैं, लेकिन Apple की एंट्री इस कैटेगरी में प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा सकती है।
इसके अलावा नए CEO John Ternus की स्टेज पर मौजूदगी, iPhone 18 Pro सीरीज में संभावित बदलाव, नई Apple Watch और AirPods इस इवेंट को और खास बनाते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि Apple की ये नई डिवाइसेज उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती हैं और भारत में इनकी कीमत आम यूजर्स के बजट से कितनी दूर जाती है।
