टेक एंड गैजेट्स

iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद Apple ने 5 प्रोडक्ट बंद किए, यहां देखें पूरी लिस्ट

Apple ने अपनी नई Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च करने के बाद पुराने Apple Watch Series 11 और Watch Ultra 3 को भी मौजूदा लाइनअप से हटा दिया है। यानी अब Apple की ऑफिशियल स्मार्टवॉच रेंज में ये दोनों मॉडल शामिल नहीं हैं।

Image

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max हुए बंद

Apple ने iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी ने अपनी ऑनलाइन स्टोर लिस्टिंग से कई पुराने प्रोडक्ट्स को हटा दिया है। इस बदलाव का असर iPhone के साथ-साथ Apple Watch और AirPods जैसे प्रोडक्ट्स पर भी पड़ा है। कुछ डिवाइस को नए मॉडल्स ने रिप्लेस किया है, जबकि कुछ प्रोडक्ट अपनी तय लाइफ पूरी होने के बाद Apple की ऑफिशियल रेंज से बाहर हो गए हैं।

iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max हुए बंद

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की लॉन्चिंग के बाद Apple ने iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर से हटा दिया है। अब iPhone 18 Pro और 18 Pro Max कंपनी के लेटेस्ट फ्लैगशिप Pro मॉडल हैं।

भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की कीमत 1,79,900 रुपये है। दोनों मॉडल 256GB स्टोरेज से शुरू होते हैं और 512GB, 1TB और 2TB स्टोरेज विकल्पों में उपलब्ध हैं। इन्हें Black, Burgundy, Glacier और Silver कलर में पेश किया गया है।

नए Pro मॉडल्स में A20 Pro चिपसेट, iOS 27, नया C2 मॉडेम, 48MP मेन कैमरा और वेरिएबल अपर्चर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Dynamic Island को भी अपडेट किया गया है, हालांकि iPhone 17 Pro और 17 Pro Max को थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के जरिए कुछ समय तक खरीदा जा सकता है। इनकी उपलब्धता पूरी तरह बचे हुए स्टॉक पर निर्भर करेगी।

Apple Watch Series 11 और Ultra 3 की भी छुट्टी

Apple ने अपनी नई Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 लॉन्च करने के बाद पुराने Apple Watch Series 11 और Watch Ultra 3 को भी मौजूदा लाइनअप से हटा दिया है। यानी अब Apple की ऑफिशियल स्मार्टवॉच रेंज में ये दोनों मॉडल शामिल नहीं हैं।

भारत में Apple Watch Series 12 की शुरुआती कीमत 56,900 रुपये है, जबकि Apple Watch Ultra 4 की कीमत 1,09,900 रुपये से शुरू होती है। Series 12 में नया Health Sensing System, ज्यादा फ्रीक्वेंसी पर Heart Rate और Heart Rate Variability मापने की सुविधा और Readiness Score जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Ultra 4 अब Apple की स्मार्टवॉच रेंज में सबसे ऊपर है।

Apple Watch SE 2 की भी विदाई

Apple ने नई Apple Watch SE 3 पेश करने के बाद Watch SE 2 को भी अपने आधिकारिक लाइनअप से हटा दिया है। इसका मतलब है कि कंपनी अब अपनी मौजूदा SE रेंज में नई पीढ़ी के मॉडल पर फोकस कर रही है। SE सीरीज को आमतौर पर Apple की प्रीमियम Watch रेंज की तुलना में कम कीमत पर जरूरी स्मार्टवॉच फीचर्स उपलब्ध कराने के लिए जाना जाता है।

Apple ने पुराने मॉडल क्यों हटाए?

Apple आमतौर पर नए iPhone और दूसरे प्रोडक्ट्स लॉन्च करने के बाद पुराने मॉडल्स को अपनी आधिकारिक बिक्री सूची से हटा देता है। इससे कंपनी का प्रोडक्ट पोर्टफोलियो ज्यादा स्पष्ट रहता है और नए मॉडल्स को फ्लैगशिप या मौजूदा विकल्प के तौर पर प्रमोट करना आसान होता है।

हालांकि, किसी प्रोडक्ट का Apple के ऑनलाइन स्टोर से हटना यह जरूरी नहीं है कि वह तुरंत बाजार से पूरी तरह गायब हो गया है। पुराने मॉडल्स का स्टॉक थर्ड-पार्टी रिटेलर्स के पास उपलब्ध हो सकता है। इसलिए खरीदारी करने वाले यूजर्स को कीमत, वारंटी और उपलब्धता जरूर जांचनी चाहिए।

2026 में बंद हुए Apple प्रोडक्ट्स की लिस्ट

iPhone 18 Pro सीरीज और नई Apple Watch लॉन्चिंग के बाद Apple के आधिकारिक लाइनअप से हटाए गए प्रमुख प्रोडक्ट्स में iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, Apple Watch Series 11, Apple Watch Ultra 3 और Apple Watch SE 2 शामिल हैं। कंपनी ने इनकी जगह नई पीढ़ी के मॉडल्स को अपनी मौजूदा रेंज में शामिल किया है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article