Apple 14 Inch 16 Inch Macbook Pro With M3 Chipset: ऐपल ने अपने लाइनअप में M3, M3 प्रो और M3 मैक्स चिपसेट से लैस MacBook Pro और M3 चिप से चलने वाले iMac शामिल किए। ऐपल ने एक नया मैकबुक प्रो और आईमैक कंप्यूटर लॉन्च किया है। इसमें तीन नई चिपसेट का यूज किया गया है। इसे कंपनी ने अपने ऑनलाइन इवेंट में पेश किया है।
iMac का 8 जीबी रैम और 256 जीबी वाला बेस वेरिएंट भारत में 1.34 लाख रुपये में आएगा। यह लैपटॉप चार कलर ऑप्शन पिंक, ग्रीन, ब्लू और सिल्वर में आएगा। इसमें रीडिजाइन ग्राॉफिक्स प्रोसेसर यूनिट का यूज किया गया है। नया कंप्यूटर के साथ कंपनी ने तीन नई चिसेट M3, M3 Pro और M3 Max का यूज किया है। यह लैपटॉप आपको चार कलर ऑप्शन पिंक, ग्रीन, ब्लू और सिल्वर में मिलेगा।
कितनी है कीमत
iMac का 8 जीबी रैम और 512 जीबी वाला टॉप वेरिएंट 1,74,900 रुपये में मिल जाएगा। यह कंप्यूटर 7 कलर ऑप्शन ब्लू, ग्रीन, सिल्वर, येलो और पर्पल कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं 10 कोर जीपीयू वर्जन वाला 8 जीबी iMac 1.54 लाख रुपये में उपलब्ध होगा। इसमें आपको दो थंडरबर्ड पोर्ट, 4 पोर्ट और दो यूएसबी 3 पोर्ट मिलने वाले हैं।। इसमें ईथरनेट और टचआईडी का सपोर्ट दिया जाएगा।
नए मैक बुक के फीचर्स
लेटेस्ट मैकबुक प्रो के M3 Max वेरिएंट में 128 GB तक की मेमोरी (यूनिफाइड) दी गई है। इनमें HDR कंटेंट के लिए डिस्प्ले के ब्राइटनेस को 1600 निट्स तक घटाया बढ़ाया जा सकता है। नए मैकबुक प्रो की बात करें तो इसमें कंपनी की ओर से 'डायनामिक कैशिंग’ फीचर भी दिया गया है जो रियल टाइम में हार्डवेयर मेमोरी एलोकेट करके जीपीयू का परफार्मेंस बढ़ाने में मदद करता है।
