टेक एंड गैजेट्स

Amazon का धमाकेदार ऑफर, 200 के ऑर्डर पर मिल रहा 100 रुपये का कैशबैक!

Amazon के पास पैसा, तकनीक और बड़ा नेटवर्क जरूर है, लेकिन भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में मुकाबला आसान नहीं होगा। Blinkit और Zepto पहले ही ग्राहकों के बीच मजबूत पहचान बना चुके हैं।

Image

Amazon का धमाकेदार ऑफर, 200 रुपये के ऑर्डर पर मिल रहा 100 रुपये का कैशबैक!

भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में प्रतिस्पर्धा अब और तेज होती दिख रही है। Amazon ने अपने क्विक डिलीवरी प्लेटफॉर्म Amazon Now के जरिए ग्राहकों को बड़ा ऑफर देना शुरू कर दिया है। कंपनी अब 200 रुपये की ग्रॉसरी खरीदारी पर सीधे 100 रुपये का कैशबैक दे रही है। यानी ग्राहकों को 50 प्रतिशत तक का फायदा मिल रहा है। यह ऑफर Amazon Pay पॉइंट्स के रूप में दिया जा रहा है।

200 रुपये के ऑर्डर पर 50% तक कैशबैक

Amazon Now का यह ऑफर फिलहाल क्विक कॉमर्स इंडस्ट्री के सबसे आक्रामक ऑफर्स में से एक माना जा रहा है। यदि ग्राहक कम से कम 200 रुपये का ऑर्डर करते हैं, तो उन्हें 100 रुपये वापस मिल रहे हैं। खास बात यह है कि यह कैशबैक 1400 रुपये तक के ऑर्डर पर भी 100 रुपये ही रहता है, जबकि इससे ऊपर के ऑर्डर पर 200 रुपये तक का कैशबैक दिया जा रहा है।

Blinkit, Zepto और Instamart को सीधी चुनौती

विशेषज्ञों का मानना है कि Amazon का मकसद साफ है- Blinkit, Zepto और Instamart जैसे खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देना। भारत के क्विक कॉमर्स बाजार में अब तक Blinkit और Zepto ने मजबूत पकड़ बना ली है, लेकिन Amazon अपनी वित्तीय ताकत के दम पर तेजी से बाजार में जगह बनाने की कोशिश कर रहा है।

तेजी से बढ़ रहा Amazon Now नेटवर्क

हालांकि Amazon Now की शुरुआत दिसंबर 2024 में हुई थी, लेकिन 2026 की गर्मियों में यह सेवा ज्यादा लोगों तक पहुंचनी शुरू हुई है। इसके पीछे कंपनी के डार्क स्टोर्स का तेजी से विस्तार बड़ा कारण माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक Amazon के पास अब करीब 750 से 800 डार्क स्टोर्स हैं, जबकि Blinkit के पास लगभग 2200 स्टोर्स मौजूद हैं। डार्क स्टोर्स वे छोटे वेयरहाउस होते हैं, जहां से 10 से 30 मिनट के भीतर डिलीवरी पूरी की जाती है।

क्या अनलिमिटेड है कैशबैक ऑफर?

हालांकि कई यूजर्स को लगातार कई बार 100 रुपये का कैशबैक मिला है, लेकिन कुछ लोगों ने यह भी दावा किया कि कुछ दिनों बाद यह ऑफर उनके अकाउंट से गायब हो गया। ऐसे में यह साफ नहीं है कि कैशबैक की कोई सीमा तय की गई है या नहीं। कंपनी की ओर से अभी तक इसके नियम और शर्तों पर विस्तृत जानकारी नहीं दी गई है।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article