टेक एंड गैजेट्स

क्या आपने देखी 25 हजार की हाईटेक अंगूठी, पहनने पर आएगी 'ironman' वाली फिलिंग

Amazfit Helio Ring: स्मार्ट रिंग BLE (ब्लूटूथ लो एनर्जी) कनेक्टिविटी के साथ आती है। स्मार्ट रिंग की मदद से हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) लेवल, शरीर का तापमान, नींद की क्वालिटी, मेंस्ट्रुअल साइकिल और अन्य फिटनेट एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है। इसमें टाइटेनियम एलॉय बिल्ड मिलता है।

Image

Amazfit Helio Ring (image-Amazfit)

Amazfit Helio Ring: यदि आप स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड पहन कर बोर हो गए हैं तो आपके लिए नया डिवाइस मार्केट में आ गया है। अमेजफिट ने कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES) 2024 में स्मार्ट रिंग को पेश किया था। इसे अब प्री -ऑर्डर के लिए उपलब्ध किया गया है। स्मार्ट रिंग फिटनेस ट्रैकर और कई हेल्थ फीचर्स से लैस है।

कितनी है Amazfit Helio रिंग की कीमत

भारत में Amazfit Helio Ring की कीमत 24,999 रुपये है। इसे 8 (24mm), 10 (25.7mm), और 12 (27.3mm) साइज में खरीदा जा सकता है। इसकी डिलीवरी 27 सितंबर से शुरू होगी।

Amazfit Helio रिंग की खासियत

नॉर्मल रिंग की तरह दिखने वाली यह स्मार्ट रिंग कई हाईटेक फीचर्स से लैस है। यह टाइटेनियम एलॉय से बनी है और इसमें BioTracker PPG हार्ट रेट सेंसर, तापमान सेंसर और EDA सेंसर जैसे कई हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर्स की सुविधा मिलती है। पानी और धूल से बचाव के लिए इसमें 10 ATM वाटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिलती है।

स्मार्ट रिंग BLE (ब्लूटूथ लो एनर्जी) कनेक्टिविटी के साथ आती है। अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्ट रिंग की मदद से हार्ट रेट, ब्लड ऑक्सीजन (SpO2) लेवल, शरीर का तापमान, नींद की क्वालिटी, मेंस्ट्रुअल साइकिल और अन्य फिटनेट एक्टिविटी को ट्रैक किया जा सकता है।

कितनी है बैटरी लाइफ

कंपनी का दावा है कि Amazfit Helio रिंग को एक बार फुल चार्ज करने के बाद 4 दिन तक चलाया जा सकता है। इसमें वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट है। रिंग का वजन 4 ग्राम से भी कम है और इसे सिंगल टाइटेनियम कलर में खरीदा जा सकेगा।

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article