टेक एंड गैजेट्स

AI Impact Summit 2026: जबरदस्त हैं ये 20 AI प्रोजेक्‍ट्स, कई बड़ी समस्याओं को चुटकियों में करेंगे हल

AI Impact Summit 2026 में करीब 60 से ज्यादा भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही इस एआई इवेंट में शामिल होने के लिए करीब 4650 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले है। इनमें से एक्सपर्ट की तरफ से AI फॉर ऑल, वीमेन लीडरशिप और यूथ यानी YuvAI कैटिगरी में 70 खास प्रोजेक्ट्स चुने गए हैं।

AI Impact Summit

एआई समिट में कई बड़े देश भाग ले रहे हैं।

AI Impact Summit 2026: भारत में इस समय ग्लोबल स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इवेंट AI Impact Summit 2026 चल रहा है। अगर आप इस इवेंट पर जानें की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए काम की खबर है। एआई के इस मेले में तरह तरह के स्टार्टअप्स भाग लेने पहुंचे हैं। आज हम आपको इस इवेंट में शामिल होने वाले करीब 60 ऐसे AI प्रोजेक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए।

आपको बता दें कि AI Impact Summit 2026 में करीब 60 से ज्यादा भाग ले रहे हैं। इसके साथ ही इस एआई इवेंट में शामिल होने के लिए करीब 4650 से ज्यादा एआई प्रोजेक्ट्स के आवेदन मिले है। इनमें से एक्सपर्ट की तरफ से AI फॉर ऑल, वीमेन लीडरशिप और यूथ यानी YuvAI कैटिगरी में 70 खास प्रोजेक्ट्स चुने गए हैं। ये ऐसे प्रोजेक्ट हैं जो हेल्थ, एग्रीकल्चर, क्लाइमेट, एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में एआई AI सॉल्यूशंस लेकर आए हैं। भारत मंडपम और सुषमा स्वराज भवन में मंगलवार को ग्रैंड फिनाले आयोजित होगा जिसमें इन एआई प्रोजेक्ट्स को पॉलिसी मेकर्स, इंवेस्टर्स और इंडस्ट्री लीडर्स के सामने रखा जाएगा।

AI फॉर ऑल की कैटिगरी में 1350 से ज्यादा एंट्रीज आईं, जिनमें से 20 लिस्ट किया गया है। ये प्रोजेक्ट पूरी तरह से हेल्थकेयर, एग्रीकल्चर, गवर्नेंस, क्लाइमेट, एजुकेशन पर फोकस्ड होंगे।

1. AOne (भारत)

यह एक AI प्लेटफॉर्म है जो फैक्ट्रियों में चल रही मशीनों के काम पर नज़र रखता है और बिजली की खपत को कम करने तथा उसे मॉनिटर करने में मदद करता है।

2. BeCrop (अमेरिका)

यह एक ऐसा AI प्लेटफॉर्म है जो मिट्टी की सेहत की जांच करता है और भविष्य में उसकी स्थिति कैसी होगी, इसका अंदाज़ा लगाने में मदद करता है।

3. BiTTE (जापान)

यह एक ऐसा एआई टूल है जो मोबाइल फोन से किसी तरह के वायरस या गड़बड़ी को पकड़ने में मदद करता है।

4. CoRE Stack (भारत)

यह एआई प्लेटफॉर्म सैटलाइट और जमीन से मिले डेटा के आधार पर जमीन और पानी के बेहतर इस्तेमाल में मदद करता है।

5. CropScan (केन्या)

CropScan एआई टूल की मदद से हाथ से ऑपरेट होने वाली डिवाइस के साथ इंटीग्रेट करके फसल और पोषक तत्वों की जांच की जाती है।

6. Elementech (भारत)

यह AI टूल बताता है कि मार्केट में बिजली की डिमांड कितनी है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि इससे खपत का अंदाजा पहले ही लगाया जा सकता है।

7. EQUITWIN (कैमरून)

मेडिकल के क्षेत्र में काम आने वाला यह एक ऐसा एआई टूल है जो मरीज की डिजिटल कॉपी बनाता है। इससे इलाज सटीक होने का दावा किया जा रहा है।

8. Forus Health (भारत)

यह मेडिकल स्कैन पढ़ने वाला AI टूल है। यह डायबिटिक रेटिनोपैथी, ग्लूकोमा और मोतियाबिंद का पता लगाने में मदद करता है।

9. Helios 2.0 (भारत)

इस एआई टूल को बच्चों और दिव्यांगों की पढ़ाई को आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

10. Infiheal Healthtech (भारत)

यह एक ऐसा एआई टूल है जो अलग-अलग भाषाओं में मानसिक स्वास्थ्य सलाह देता है।

11. Intello Labs (भारत)

इस एआई टूल की मदद से फसल की गुडवत्ता की जांच होती है और फिर से आसानी से डिजिटल बाजार में जोड़ा जा सकता है।

12. Kidaura (भारत)

यह एआई टूल ऑटिज्म और बच्चों के विकास में देरी की जल्दी पहचान करता है।

13. MadhuNetrAI (भारत)

इस एआई टूल की मदद से डायबिटीज से जुड़ी आंखों की बीमारी की संभव होती है।

14. Helium Health (नाइजीरिया)

इस एआई टूल को डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की मदद करने वाले AI असिस्टेंट के तौर पर डिजाइन किया गया है।

15. Percept CTEM (भारत)

यह एआई टूल साइबर हमलों पर नजर रखने और सुरक्षा बढ़ाने वाला प्लैटफॉर्म है।

16. Resilience360 (भारत)

यह एआई प्लेटफॉर्म मौसम और जलवायु से जुड़े खतरों का पहले से अंदाजा लगाने वाला खास सिस्टम है।

17. SatSource (भारत)

यह एआई प्लेटफॉर्म सैटलाइट के जरिए खेती के जोखिम का आकलन करने में मदद करता है।

18 Torchit (भारत)

यह टूल दिव्यांगों के लिए आसान पढ़ाई के लिए AI कंटेंट देने वाला प्लैटफॉर्म है।

19. Vajra Global (भारत)

यह एक ऐसा एआई टूल है जिसकी मदद से सरकारी डेटा को आसान सरल भाषा में समझने के लिए डिजाइन किया गया है।

20. Wysa (भारत)

चैट के जरिए मानसिक स्वास्थ्य सलाह देने वाला AI ऐप है।

गौरव तिवारी
गौरव तिवारी author

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से ... और देखें

End of Article