स्पोर्ट्स

Wimbledon 2025: पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंची युकी भांबरी-रॉबर्ट गैलोवे की जोड़ी, बोपन्ना हुए बाहर

भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी को सीधे सेट में पटखनी देकर विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में पहुंच गई है। वहीं रोहन बोपन्ना को उनके जोड़ीदार टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

Image

युकी भांबरी और रॉबर्ट गैलोवे(साभार Wimbledon X)

लंदन: भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी और उनके अमेरिकी जोड़ीदार रॉबर्ट गैलोवे ने बुधवार को यहां मोनाको के रोमेन अर्नेडो और फ्रांस के मैनुअल गुइनार्ड की जोड़ी पर सीधे सेट में जीत दर्ज करके विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष युगल स्पर्धा के दूसरे दौर में प्रवेश किया। सोलहवीं वरीयता प्राप्त भारतीय-अमेरिकी जोड़ी ने एक घंटे 49 मिनट तक चले पहले दौर के मुकाबले में अर्नेडो और गुइनार्ड को 7-6, 6-4 से मात दी।

युकी भांबरी औररॉबर्ट गैलोवे को जोड़ी का अगले दौर में सामना हालैंड के रॉबिन हासे और जीन-जूलियन रोजर की जोड़ी तथा अमेरिका के मार्कोस गिरोन और पुर्तगाल के नूनो बोर्गेस की जोड़ी के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

वहीं दूसरी ओर लेकिन कई ग्रैंडस्लैम चैंपियन भारत के अनुभवी खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और बेल्जियम के सैंडर गिल की जोड़ी पुरुष युगल स्पर्धा के पहले दौर में जर्मनी के केविन क्राविट्ज और टिम पुएट्ज की तीसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी से सीधे सेट में 3-6, 4-6 से हारकर बाहर हो गई।

वहीं खबर लिखे जाने तक एक अन्य भारतीय खिलाड़ी रित्विक चौधरी बोलिपल्ली और उनके कोलंबियाई जोड़ीदार निकोलस बैरिएंटोस अपने शुरुआती दौर के मुकाबले में फ्रांस के एलेक्जेंडर मुलर और बेल्जियम के डेविड गोफिन से तीसरे सेट का टाई ब्रेकर खेल रहे हैं, तब स्कोर 6-4, 4-6, 6-6 था।

भारतीय खिलाड़ी एन श्रीराम बालाजी और उनके मैक्सिको के उनके जोड़ीदार मिगुएल रेयेस वारेला पुरुष युगल के शुरुआती दौर में एलेक्जेंडर कोवासेविच और लर्नर टिएन की जोड़ी से भिड़ेंगे।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article