स्पोर्ट्स

पेरिस से भारत वापस लौटने पर भावुक विनेश फोगाट ने दिया ये बयान

Vinesh Phogat Return to India: पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में जगह बनाने और फिर अधिक वजन के कारण अयोग्य करार दिए जाने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट आज जब स्वदेश लौटीं तो दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। इस मौके पर विनेश की पहली प्रतिक्रिया क्या रही, यहां जानिए।

Image

विनेश फोगाट (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • पेरिस से वापस लौटीं पहलवान विनेश फोगाट
  • विनेश का दिल्ली में हुआ जोरदार स्वागत
  • मौके पर बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक भी रहे मौजूद

शनिवार को पेरिस से वापस लौटीं पहलवान विनेश फोगाट का दिल्ली हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत हुआ। विनेश ने कहा कि लोगों से इतना प्यार और सम्मान पाने के लिए "आभारी" हैं। विनेश के आज दिल्ली पहुंचने के बाद रोड शो के लिए बजरंग पुनिया, साक्षी मलिक और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुडा भी मौजूद थे।

एएनआई से बात करते हुए विनेश ने कहा, ''मैं अपने देशवासियों से मिले इस प्यार और सम्मान के लिए आभारी हूं।'' बजरंग पूनिया ने कहा कि विनेश का एक चैंपियन की तरह स्वागत किया गया है। उन्होंने समर्थन जताने के लिए लोगों का शुक्रिया भी अदा किया। बजरंग ने एएनआई को बताया, "उनका (विनेश फोगाट) एक चैंपियन की तरह स्वागत किया जा रहा है। हम सभी देशवासियों को धन्यवाद देते हैं।"

साक्षी मलिक ने कहा कि विनेश ने महिलाओं और देश के लिए बहुत कुछ किया है और उम्मीद है कि लोग विनेश का सम्मान करते रहेंगे। साक्षी ने कहा, "आज एक बड़ा दिन है। विनेश ने सभी महिलाओं और देश के लिए जो किया है वह सराहनीय है। मुझे उम्मीद है कि लोग उनका सम्मान करना जारी रखेंगे... हमारे लिए वह एक ओलंपिक चैंपियन हैं।"

पेरिस में विनेश ओलंपिक के फाइनल में जगह बनाने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। हालाँकि, 100 ग्राम अधिक वजन पाए जाने के बाद उन्हें 50 किलोग्राम स्वर्ण पदक मुकाबले से अयोग्य घोषित कर दिया गया था। बुधवार को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (सीएएस) ने संयुक्त रजत से सम्मानित करने की उनकी याचिका खारिज कर दी। उन्होंने अपनी अयोग्यता के एक दिन बाद 8 अगस्त को कुश्ती से संन्यास की घोषणा की।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article