स्पोर्ट्स

अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा गंगा में डूबने से बचे, उत्तराखंड जल पुलिस ने बचाई जान

जाने माने अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी दीपक हुड्डा हरिद्वार के हर की पौड़ी में गंगा स्नान के दौरान डूबने बचे। उनकी जान उत्तराखंड जल पुलिस ने बचाई।

Image

दीपक हुड्डा (फोटो क्रेडिट प्रो कबड़्डी लीग)

हरिद्वार: अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और अर्जुन पुरस्कार विजेता दीपक हुड्डा को हर की पौड़ी में गंगा नदी में डूबने से बचा लिया गया जिससे बुधवार को यहां एक बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने बताया कि हुड्डा नहाते समय नदी की तेज धाराओं में बह गए थे लेकिन प्रांतीय सशस्त्र पुलिस की 40वीं बटालियन और उत्तराखंड जल पुलिस के गोताखोर घाट पर शोर सुनकर तुरंत उनके बचाव के लिए आ गए।

जल पुलिस के गोताखोर राफ्ट लेकर नदी में कूद पड़े और डूब रहे कबड्डी खिलाड़ी को कुछ ही मिनटों में सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गंगा की तेज धाराओं के बावजूद राहत दल ने साहस और समझदारी दिखाते हुए एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी की जान बचाई। पुलिस ने बताया कि हुड्डा अपने दोस्तों के साथ हरिद्वार आए थे। उन्होंने प्रो कबड्डी लीग में कप्तानी की है और देश के लिए कई अंतरराष्ट्रीय पदक जीते हैं।

उनकी पत्नी स्वीटी बोरा भी एक अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज और अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं। उत्तराखंड जल पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सैकड़ों लोगों को डूबने से बचाया है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article