स्पोर्ट्स

FIFA World Cup: ट्यूनीशिया ने फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया

Tunisia Qualifies For FIFA World Cup: मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी पर 1-0 से जीत दर्ज करके फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

Image

ट्यूनीशिया ने फीफा विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया (Instagram/TunisiaFootball)

मोहम्मद अली बेन रोमधाने के इंजरी टाइम के चौथे मिनट में किए गए गोल की मदद से ट्यूनीशिया ने इक्वेटोरियल गिनी पर 1-0 से जीत दर्ज करके फुटबॉल विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया।

ट्यूनीशिया को अगले साल उत्तरी अमेरिका में होने वाले विश्व कप में जगह पक्की करने के लिए दो मैच बाकी रहते जीत की ज़रूरत थी। वह ग्रुप एच में आठ मैचों में 22 अंकों के साथ शीर्ष पर है। वह दूसरे स्थान पर मौजूद नामीबिया से 10 अंक आगे है। ट्यूनीशिया ने क्वालीफाइंग में अभी तक एक भी गोल नहीं खाया है।

ट्यूनीशिया ने कुल सातवीं और लगातार तीसरी बार विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया है। वह विश्व कप में 2018 और 2022 में ग्रुप चरण में ही बाहर हो गया था।

Shivam Awasthi
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article