अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट का उगता सूरज माने जा रहे शुभमन गिल के फैन्स की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। क्या आम क्या खास, हर तरह के क्रिकेट प्रेमी उनकी तारीफ में कसीदे कर रहे है। गिल के खेल के मुरीदों की लिस्ट में ऑरिजनल लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का नाम भी शामिल हो गया है। अहमदाबाद टेस्ट मे गिल ने 128 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम की वापसी में अहम भूमिका अदा की। यह उनके करियर का दूसरा और घरेलू सरजमीं पर पहला शतक था।
जिसके पास टाइम है उसका टाइन आएगा
128 रन की शतकीय पारी खेलने वाले शुभमन गिल की तारीफ करते हुए टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा, जिसके पास टाइम होता है उसका टाइम जरूर आता है।' गावस्कर ने ये बात कॉमेंट्री करते हुए कही। गिल की बैटिंग तकनीक के बारे में चर्चा करते हुए गावस्कर ने कहा कि उनके पास शॉट लगाने के लिए अतिरिक्त समय होता है जो उन्हें गेंदबाजों पर बढ़त दिलाता है।
15 हजार टेस्ट रन बनाएं गिल
इसके अलावा गावस्कर ने गिल को शुभकामनाएं देते हुए कहा, 'आपकी ये दूसरी टेस्ट सेंचुरी है। आशा करता हूं कि आपके शतकों की संख्या और अधिक हो। आप, 8 हजार, 10 हजार, 15 हजार रन टेस्ट क्रिकेट में बनाएं।'गिल
केएल राहुल का काटा पत्ता
इस साल शानदार फॉर्म में चल रहे गिल को टेस्ट टीम की प्लेइंग-11 में आने के लिए सीरीज के दो टेस्ट मैच में इंतजार करना पड़ा। इंदौर टेस्ट के लिए उन्हें टीम में केएल राहुल की जगह एकादश में शामिल किया गया था। जहां वो ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। लेकिन अहमदाबाद में बल्लेबाजी के लिए मुफीद पिच पर गिल ने अपने बल्ले का जौहर दिखाते हुए पहली पारी में ही शतक जड़ दिया।
