स्पोर्ट्स

UEFA EURO 2024: इंग्लैंड को पटखनी देकर स्पेन रिकॉर्ड चौथी बार बना यूरो 2024 चैंपियन

ESP vs ENG, EURO 2024 Final: स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देकर यरो कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार खिताब पर कब्जा किया है वहीं इंग्लैंड का खिताबी जीत का सपना लगातार दूसरी बार टूट गया।

Image

स्पेनिश फुटबॉल टीम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • स्पेन ने चौथी बार जीता यूरो कप फुटबॉल
  • फाइनल में इंग्लैंड को दी 2-1 से मात
  • लगतारा दूसरी बार फाइनल में मिली इंग्लैंड को हार

बर्लिन: स्पेन ने इंग्लैंड को 2-1 के अंतर से मात देकर यरो कप 2024 का खिताब अपने नाम कर लिया है। इंग्लैंड का साल 1966 के बाद फुटबॉल का बड़ा खिताब अपने नाम करने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया। लगातार दूसरी बार इंग्लैंड को यूरो कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है। स्पेन के लिए गोल निको विलियम्स जूनियर( Nico Williams Jr.) (47) और मिकल ओयार्जाबेल (Mikel Oyarzabal) (86') ने किया। वहीं इंग्लैंड के लिए इकलौता गोल कोल पाल्मर(Cole Palmer) ने 73वें मिनट में किया। मैच के फर्स्ट हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं लेकिन सेकेंड हाफ में स्पेन ने गोल करने की शुरुआत की और अंत भी स्पेन ने ही किया। मैच के 86वें मिनट में मिकल ओयार्जाबेल का गोल निर्णायक साबित हुआ।

स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता खिताब

स्पेन ने रिकॉर्ड चौथी बार यूरो कप का खिताब अपने नाम किया है। स्पेन इससे पहले 1964, 2008, 2012 में खिताबी जीत हासिल की थी। स्पेन जर्मनी को पछाड़कर सबसे ज्यादा बार यूरो कप खिताब जीतने वाली टीम बन गई है। स्पेन ने 21वें सदी में तीसरी बार खिताब अपने नाम किया है। साल 2021 में स्पेनिश टीम तीसरे पायदान पर रही थी। पिछली बार इटली ने इंग्लैंड का खिताबी जीत का सपना तोड़ा था इस बार स्पेन ने उसे यूरोपियन चैपियन बनने से रोक दिया।

अजेय रही स्पेनिश टीम

स्पेन की टीम टूर्नामेंट में अजेय रही। उसका चैंपियन वाला अंदाज पूरे मैच में बना रहा। गेंद स्पेन की टीम ने 63 प्रतिशत समय गेंद को अपने कब्जे में रखा। स्पेन की टीम ने 5 बार गेंद को गोल पोस्ट पर दागने में सफल रही वहीं हैरी केन की कप्तानी वाली इंग्लिश टीम केवल 3 बार ऐसा कर सकी और इनमें से एक प्रयास को गोल में तब्दील करने में सफल हुई।

यमल बने टूर्नामेंट से सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी

स्पेन के 17 वर्षीय खिलाड़ी लैमिनी यमल को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ युवा खिलाड़ी चुना गया। उन्होंने टूर्नामेंट में 4 असिस्टेंस के साथ एक गोल किया। वो यूरो कप के इतिहास में गोल करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। स्पेन के रोड्री को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का अवार्ड मिला।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article