स्पोर्ट्स

Rome Diamond League 2026: श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले दूसरे एशियाई

श्रीलंका के 23 वर्षीय युवा एथलीट रुमेश पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नया इतिहास रच दिया है।

Image

रुमेश पथिरागे

श्रीलंका के 23 वर्षीय युवा एथलीट रुमेश पथिरागे ने रोम डायमंड लीग में पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में नया इतिहास रच दिया है। पथिरागे पुरुषों की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में सबसे दूर भाले फेंकने वाले एशियाई बन गए हैं। उन्होंने रोम में 92.62 मीटर दूर भाले फेंककर ये उपलब्धि हासिल की। वो 90 मीटर से ज्यादा दूर भाला फेंकने वाले पहले श्रीलंकाई ख जैवलिन थ्रो में सबसे ज्यादा दूरी तय करने वाले एशियाई पाकिस्तान के अरशद नदीम हैं। अरशद ने पेरिस ओलंपिक में 92.97 मीटर दूर भाला फेंका था। उनका रिकॉर्ड तोड़ने से पथिरागे चूक गए।

90+ मीटर भाला फेंकने वाले चौथे एशियाई

रुमेश पथिरागे का यह प्रदर्शन मौजूदा सीजन में किसी भी खिलाड़ी का भाला फेंक स्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। रोम डायमंड लीग में उन्होंने 92.62 मीटर दूर भाला अपने दूसरे प्रयास में फेंका। पथिरागे करियर में पहली बार 90 मीटर का आंकड़ा पार करने में सफल हुए हैं। इस प्रयास के साथ श्रीलंकाई खिलाड़ी 90 मीटर की दूरी को पार करने वाले चौथे एशियाई बने हैं। रुमेश पथिरागे का नाम अब पाकिस्तान के अरशद नदीम, चीनी ताइपे के चेंग चाओ-त्सुन और भारत के नीरज चोपड़ा के साथ स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं।

मौजूदा सीजन में पथिरागे ने किया है शानदार प्रदर्शन

पाथिरागे इस सीज़न की शुरुआत से ही सबसे लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले थ्रोअर्स में से एक रहे हैं। रोम में किए इस प्रदर्शन की बदौलत पथिरागे ने अपना नाम विश्व भाला फेंक के मौजूदा अग्रणी एथलीट्स की सूची में शामिल कराने में सफल रहे हैं। आने वाले वर्षों में उनका नाम ट्रैक एंड फील्ड स्पर्धाओं में लगातार सुनाई देता रहेगा। इस साल जापान में आयोजित होने वाले एशियाई खेल और ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में पथिरागे मौजूदा ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम और पूर्व ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा को चुनौती देते नजर आ सकते हैं।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article