पीएम नरेंद्र मोदी ने एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है। यह पहली बार नहीं है जब खेल के क्षेत्र में पीएम मोदी ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया है। हाल ही में उन्होंने विमेंस वर्ल्ड कप टीम से भी खास मुलाकात की थी और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया था। अब उन्होंने तीरंदाजी में धमाल मचाने वाले खिलाड़ियों की तारीफ की है। इस बार भारतीय दल ने एशियन तीरंदाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 10 मेडल अपने नाम किए हैं। 10 में से 6 गोल्ड मेडल शामिल हैं।
पीएम मोदी ने भारतीय निशानेबाजी दल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा ' एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए हमारी तीरंदाजी टीम को बधाई। उन्होंने 6 गोल्ड सहित 10 पदक जीते हैं। यह वास्तव में एक विशेष उपलब्धि है, जो भविष्य में उभरते एथलीटों को प्रेरित करेगी।

pm modi
