स्पोर्ट्स

Paris Olympic 2024: दो बार मेडलिस्ट सिंधु का पेरिस ओलंपिक में शानदार आगाज, सिर्फ 27 मिनट में जीत लिया मुकाबला

Paris Olympic 2024, PV Sindhu beats Fathimath Abdul Razzaq: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक में जीत साथ आगाज किया। सिंधु ने अपने पहले मुकाबले में मालदीव की फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक को सीधे गेम में हराकर जीत दर्ज की।

Image

पीवी सिंधु। (फोटो- PV Sindhu X)

Photo : Twitter

Paris Olympic 2024, PV Sindhu beats Fathimath Abdul Razzaq: दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने पेरिस ओलंपिक 2024 में जीत के साथ अपना आगाज किया। बैडमिंटन की महिला कैटेगरी में भारतीय स्टार पीवी सिंधु का सामना मालदीव के फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक से हुआ। सिंधु ने फातिमा के खिलाफ आसान जीत दर्ज की। सिंधु ने फातिमा को सीधे गेम में 21-9, 21-6 से हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच सिर्फ 27 मिनट तक मुकाबला चला। इसी जीत के साथ सिंधु ने अगले राउंड में जगह बना ली हैं। सिंधु ने अपना पहला सेट सिर्फ 13 मिनट में, जबकि दूसरा सेट सिर्फ 14 मिनट में जीता। 10वीं वरीय सिंधु ग्रुप के अपने दूसरे मैच में बुधवार को दुनिया की 75वें नंबर की खिलाड़ी एस्टोनिया की क्रिस्टिन कूबा से भिड़ेंगी। पेरिस ओलंपिक में पीवी सिंधु को एम ग्रुप में रखा गया है। उनके साथ ग्रुप में फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक ओर क्रिस्टी क्यूबा शामिल हैं।

दूसरी बार आमने-सामने हुईं सिंधु-फातिमा

पीवी सिंधु अपने पहले मुकाबले में फातिमा नबाहा अब्दुल रज्जाक के खिलाफ खेलने उतरी। इस मुकाबले में सिंधु को आसान जीत मिली। दोनों खिलाड़ी दूसरी बार आपस में भिड़ने उतरी थी। इस मुकाबले से पहले सिंधु और फातिमा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में आमने-सामने हुई थी। इस मुकाबले में भी फातिमा के खिलाफ सिंधु ने आसान जीत हासिल की थी। टॉप सीड सिंधु ने फातिमा को सीधे गेम में 21-4 और 21-11 से हराया था।

सिंधु के नाम दो ओलंपिक मेडल

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु के नाम ओलंपिक में दो मेडल हैं। उन्होंने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीता था। यह उनका पहला ओलंपिक मेडल था। इसके बाद सिंधु ने टोक्या ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। यह उनका दूसरा मेडल था। हालांकि, वे अभी तक ओलंपिक में गोल्ड मेडन नहीं जीत पाई हैं।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article