स्पोर्ट्स

Paris olympics 2024: ब्रॉन्ज मेडलिस्ट भारतीय पुरुष हॉकी खिलाड़ियों का घर में भव्य स्वागत, स्वर्ण मंदिर भी पहुंचे

Indian Hockey team members visit Golden Temple: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। भारत आने के बाद हॉकी खिलाड़ी स्वर्ण मंदिर पहुंचे।

Image

स्वर्ण मंदिर पहुंचे भारतीय पुरुष हॉकी टीम के खिलाड़ी। (फोटो- PTI Video screengrab)

Indian Hockey team members visit Golden Temple: ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी टीम के सदस्यों का रविवार को अमृतसर हवाई अड्डे पर परिवार के सदस्यों और उत्साही प्रशंसकों ने ढोल बजाकर जश्न मनाते हुए जोरदार स्वागत किया। पेरिस खेलों में स्पेन को 2-1 से हराकर भारत ने ओलंपिक में लगातार दूसरा कांस्य पदक जीता।

खिलाड़ियों के विमान से उतरने के तुरंत बाद परिवार के सदस्यों ने उनका फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और गर्मजोशी से गले मिले। इसके बाद मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल और कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला जैसे राज्य के राजनेताओं ने खिलाड़ियों को बधाई दी। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह स्वागत से अभिभूत थे और उन्होंने भविष्य में अपने प्रदर्शन को बेहतर करने की उम्मीद जताई।

अमृतसर के तिम्मोवाल गांव के रहने वाले हरमनप्रीत ने कहा, ‘‘हम भविष्य में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे, ताकि इस खेल को और अधिक प्यार मिले।’’ इस 28 वर्षीय खिलाड़ी को प्यार से ‘सरपंच’ कहा जाता है। हरमनप्रीत ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें इस भारतीय टीम का नेतृत्व करने का मौका मिला। उन्होंने समाज को एक व्यापक संदेश में युवाओं से खेल को अपनाने, अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने और नशीली दवाओं से दूर रहने का आग्रह किया।

हरमनप्रीत के साथ राज्य के अन्य खिलाड़ी जैसे मनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, शमशेर सिंह, गुरजंत सिंह और हार्दिक सिंह भी पहुंचे। इसके बाद में खिलाड़ी प्रार्थना करने के लिए स्वर्ण मंदिर गए।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article