स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: दस ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बनी जॉर्जिया की 54 वर्षीय निशानेबाज

जॉर्जिया की निशानेबाज नीनो सालुकवाजे लगातार 10 ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली दुनिया की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। साल 1988 में उन्होंने पहली बार ओलंपिक खेलों में शिरकत की थी और गोल्ड मेडल जीता था।

Image

नीनो सालुकवाजे

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • दस ओलंपिक खेलों में भाग लेने वाली महिला बनीं नीनो सालुकवाजे
  • जॉर्जिया की निशानेबाज ने1988 में पहली बार लिया था ओलंपिक में भाग
  • पेरिस ओलंपिक में जॉर्जिया के लिए 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में की शिरकत

चेटोरॉक्स (फ्रांस): जॉर्जिया की निशानेबाज नीनो सालुकवाजे करियर में दस ओलंपिक खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गईं जो पहले सोवियत संघ के लिये खेलती थी। सालुकवाजे ने 1988 से लेकर अबतक हर ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में बतौर प्लेयर शिरकत की है। उन्होंने 1988 में 19 वर्ष की उम्र में स्वर्ण पदक जीता था। वह पेरिस ओलंपिक में जॉर्जिया के लिये दस मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में उतरीं। सालुकवाजे आठ निशानेबाजों के फाइनल में जगह नहीं बना सकी और क्वालीफिकेशन में 38वें स्थान पर रहीं।

25 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भी लेंगी भाग

सालुकवाजे शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल में भी उतरेंगी। सालुकवाजे 1988 में सोवियत संघ के लिये खेली और सोवियत संघ के विघटन के बाद 1992 बार्सीलोना ओलंपिक में एकीकृत टीम के लिये खेली। पिछले आठ ओलंपिक वह जॉर्जिया के लिये खेली हैं।

2008 में मेडल सेरेमनी के दौरान आईं थी सुर्खियों में

वह 2008 बीजिंग ओलंपिक में भी चर्चा में आई थी जब रूस ने कुछ समय के लिये जॉर्जिया से युद्ध लड़ा था। सालुकवाजे ने कांस्य पदक जीता था और रजत पदक जीतने वाली रूस की नतालिया पेडरिना को पोडियम पर गले लगाया था। रियो ओलंपिक 2016 में सालुकवाजे और उनके बेटे निशानेबाज टीसोने माचावारियानी ओलंपिक के इतिहास में एक ही समय खेलने वाले मां बेटे की पहली जोड़ी बने।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article