33वें ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों का रंगारंग आगाज शुक्रवार को राजधानी पेरिस में सीन नदी के तट पर हुआ। ओलंपिक इतिहास में पहली बार प्लेयर्स परेड नदी में बोट पर निकाली गई। नदी के किनारे बने स्टैंड्स पर रंगारंग कार्यक्रम चल रहे थे और प्रशंसक उसका लुत्फ उठा रहे थे। भारतीय दल ने उद्धाटन समारोह में वीपी सिंधू और शरत कमल की अगुआई में शिरकत की। कुछ भारतीय प्लेयर्स के तीरंदाजी के इवेंट हालांकि 25 जुलाई को शुरू हो गए थे। लेकिन आधिकारिक तौर पर पेरिस ओलंपिक में स्पर्धाओं का पहला दिन शनिवार 27 जुलाई, 2024 होगा। ऐसे में आईए जानते हैं कि शनिवार को भारतीय खिलाड़ियों के कौन से इवेंट्स हैं और क्या है उनका कार्यक्रम?
पेरिस ओलंपिक: भारतीय दल का पहले दिन का कार्यक्रम 27 जुलाई, 2024 भारतीय समयानुसार
बैडमिंटन: (Badminton)
पुरुष एकल ग्रुप मैच: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला) (शाम 7:10 बजे)
पुरुष युगल ग्रुप मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस) (रात आठ बजे)
महिला युगल ग्रुप मैच: अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग (कोरिया) (रात 11:50 बजे)
मुक्केबाजी: (Boxing)
महिलाओं के 54 किग्रा शुरुआती दौर का मुकाबला: प्रीति पवार बनाम थी किम अन्ह वो (वियतनाम) (रात 12:05 बजे)
हॉकी: (Hockey)
पूल बी मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड (रात नौ बजे)
नौकायन: (Skiing)
पुरुष एकल स्कल्स: पंवार बलराज (दोपहर 12:30 बजे)
टेबल टेनिस (Table Tennis)
पुरुष एकल पहला दौर: हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन) (शाम 7:15 बजे)
टेनिस: (Tennis)
पुरुष युगल के पहले दौर का मैच: रोहन बोपन्ना एवं एन श्रीराम बालाजी बनाम एडवर्ड रोजर-वैसलीन और फैबियन रेबौल (फ्रांस) (दोपहर 03:30 बजे)
निशानेबाजी: (Shooting)
10 मीटर मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन, अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल (दोपहर 12:30 बजे)
10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: अर्जुन सिंह चीमा और सरबजोत सिंह (दोपहर दो बजे)
10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: मनु भाकर और रिदम सांगवान (शाम चार बजे)
(भाषा इनपुट के साथ)
