स्पोर्ट्स

Paris Olympics 2024: गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा को पछाड़कर गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम का हुआ जोरदार स्वागत

Gold Medalist Arshad Nadeem grand welcome in Pakistan: पेरिस ओलंपिक 2024 में नीरज चोपड़ा को पछाड़कर गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम का अपने वतन लौटे। इस दौरान उनका एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। अरशद ने गोल्ड मेडल, जबकि नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया था।

Image

जैवलिन थ्रो में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी। (फोटो- Neeraj Chopra X)

Photo : Twitter

Gold Medalist Arshad Nadeem grand welcome in Pakistan: पाकिस्तान के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अरशद नदीम का स्वदेश वापसी पर प्रशंसकों ने जोरदार स्वागत किया और वह अपने परिवार से मुलाकात के दौरान काफी भावुक नजर आए। नदीम जब यहां पहुंचे तो उनका स्वागत ‘वाटर कैनन सैल्यूट’ से किया गया।

यह एक राष्ट्रीय नायक का स्वागत था क्योंकि हजारों प्रशंसक नदीम की एक झलक पाने के लिए बेताब थे और धक्का-मुक्की के बीच उनके नाम के नारे लगा रहे थे। नदीम ने पेरिस खेलों की भाला फेंक स्पर्धा में 92.97 मीटर की दूरी तय करके स्वर्ण पदक जीता था। यहां पहुंचने पर नदीम ने अपनी मां, पिता और बड़े भाई को गले लगाया। अल्लामा इकबाल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लाउंज के अंदर एक भावनात्मक पुनर्मिलन के दौरान उनके परिवार उन्हें माला पहनाई।

बाद में उन्होंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों और कुछ ग्रामीणों से भी मुलाकात की जो पंजाब प्रांत के ग्रामीण खानेवाल क्षेत्र में उनके गृह नगर मियां चन्नू से आए थे। जैसे ही नदीम और उनका परिवार टर्मिनल के निकास द्वार पर पहुंचा तो जो तख्तियां और पोस्टर लिए हुए लोग उन्हें माला पहनाने के लिए दौड़ पड़े और उन्हें अपने कंधों पर उठाने की कोशिश करने लगे। भीड़ के कारण सुरक्षा अधिकारियों को उन्हें वापस लाउंज में ले जाना पड़ा।

प्रशंसक स्थानीय समयानुसार रात नौ बजे से ही हवाई अड्डे के आगमन टर्मिनल के पास इंतजार कर रहे थे। हालांकि उनकी उड़ान इस्तांबुल से सुबह एक बजकर 29 मिनट के आसपास उतरने वाली थी। सरकार के कई मंत्री और अधिकारी भी नदीम का स्वागत करने और उन्हें माला पहनाने के लिए लाउंज में मौजूद थे। नदीम ने 1984 के लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों के बाद पाकिस्तान का पहला स्वर्ण पदक जीता। तब देश ने हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था। नदीम ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतने वाले पाकिस्तान के पहले ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ी भी हैं।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article