स्पोर्ट्स

Paris Olympics Shooting Match Live: मनु भाकर ने 25 मीटर एयर पिस्टल फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

Manu Bhaker 25 Mtr Pistol Shooting Today Match Live Updates: भारत की युवा शूटर मनु भाकर पेरिस ओलंपिक 2024 में अपने तीसरे मेडल की ओर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है। वे क्वालिफिकेशन राउंड में दूसरे नंबर पर रही है।

Image

मनु भाकर। (फोटो- Ajay Devgn X)

Photo : Twitter

Manu Bhaker Pistol Shooting Today Match Live Updates, पेरिस ओलंपिक 2024: भारतीय युवा शूटर मनु भाकर का पेरिस ओलंपिक 2024 में शानदार प्रदर्शन जारी है। खेलों के महाकुंभ के छठवें दिन शुक्रवार को 25 मीटर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन मुकाबले में भनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर एयर पिस्टल के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है। इवेंट के क्वालीफिकेशन राउंड में कुल 40 निशानेबाज उतरे। प्रिसिजन राउंड के बाद मनु भाकर 294 अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहीं। इसके बाद हुए रेपिड राउंड में मनु ने अपनी लय बरकरार रखी और 296 अंक हासिल कर दूसरे नंबर पर फिनिश किया। वे अब शनिवार (3 अगस्त 2024) को फाइनल में उतरने वाली है।

मनु भाकर तो इसके फाइनल में पहुंच गई है लेकिन उनकी साथी ईशा सिंह जो कि प्रिसिजन राउंड के बाद 10वें नंबर पर थी। वे रेपिड राउंड में भी कुछ खास नहीं कर पाई और अंत में 15वें स्थान पर रही। इसके चलते ईशा सिंह फाइनल की रेस से बाहर हो गई है।

प्रिसिजन पहले राउंड के बाद तीसरे स्थान पर थीं ईशा: Manu Bhaker Pistol Shooting Today Match

भारत की ईशा सिंह प्रिसिजन राउंड के बाद तीसरे स्थान पर रहीं। उन्होंने पहले सीरीज में 95 अंक बनाए। इसी तरह दूसरे सीरीज में 96 अंक और तीसरे राउंड में उन्होंने 100 अंक बनाए। इसके साथ ही वे कुल 291 अंक के साथ टेबल में तीसरे नंबर पर रहीं। वहीं, सिंगापुर की तेह क्सिउ होंग 293 बंक के साथ टॉप पर रहीं। वहीं, प्रिसिजन के दूसरे राउंड में मनु भाकर ने पहले सीरीज में 97 अंक बनाए। इसी तरह दूसरे सीरीज में 98 अंक और तीसरे सीरीज में 99 अंक बनाए। उन्होंने कुल 294 अंक बनाए।

मनु ने रचा था इतिहास: Manu Bhaker Pistol Shooting Match

मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में पहला मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था। मनु ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में 221.7 अंक के साथ ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा जमाया। इसी जीत के साथ ही भारत का पेरिस ओलंपिक में मेडल का खाता भी खुला था। इसके साथ ही वे शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई थीं। इसके अलावा मनु भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम वर्ग में दक्षिण कोरिया को 16-10 से हराया था और देश को इस ओलंपिक में दूसरा पदक दिलाया था।

तोड़ सकती हैं सिंधु-सुशील का रिकॉर्ड: Manu Bhaker Pistol Shooting Today Match

मनु भाकर 3 अगस्त को होने वाले इस इवेंट के खिताबी मुकाबले में जीत जाती हैं तो वे ओलंपिक में रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु का रिकॉर्ड तोड़ देंंगी। मनु ओलंपिक में किसी व्यक्तिगत खेल में तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय बन जाएगी। इसके अलावा एक ही ओलंपिक में तीन मेडल जीतने वाली पहली भारतीय भी। वह ओलंपिक इतिहास में भारत की सबसे सफल महिला एथलीट भी बन जाएगी। इससे पहले रेसलर सुशील कुमार और बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने दो अलग-अलग ओलंपिक में मेडल हैं। सुशील ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल और 2012 लंदन ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीता था। इसी तरह पीवी सिंधु ने रियो ओलंपिक 2016 में सिल्वर मेडल जीता था और टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article