चेन्नई में उद्घाटन के दौरान टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन (दाएं से दूसरे) के साथ मौजूदा इंडियन पिकलबॉल लीग के टीम मालिक।
टाइम्स ग्रुप द्वारा शुरू की गई और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय के तहत इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत भारत की एकमात्र राष्ट्रीय पिकलबॉल लीग के रूप में मान्यता प्राप्त, इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) ने अपने पहले सीजन के लिए पांच फ्रेंचाइजियों का अनावरण कर दिया है।
यह अनावरण चेन्नई में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में किया गया। इस मौके पर तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन के अलावा अभिनेत्री श्रीलीला और कायलु लोहार उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में भारत की उभरती हुई पिकलबॉल खिलाड़ी मिहिका यादव और अमन पटेल ने भी हिस्सा लिया। उनकी उपस्थिति यह बताने के लिए काफी थी कि इस लीग को लेकर खेल प्रेमियों में कितना उत्साह है।
M3M गुरुग्राम और नजारा मुंबई के नेतृत्व में, इस लाइनअप में बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद की टीमें भी शामिल हैं जिन्हें देश के कुछ बहुप्रतिक्षित कॉर्पोरेट समूहों का समर्थन प्राप्त है। अब प्रत्येक शहर एक नई पहचान के साथ लीग में उतरने जा रहा है। लीग की 5 टीमें, गुड़गांव कैपिटल वॉरियर्स (Gurgaon Capital Warriors), मुंबई स्मैशर्स (Mumbai Smashers), बेंगलुरु ब्लास्टर्स (Bengaluru Blasters), चेन्नई सुपर वॉरियर्स (Chennai Super Warriors), और हैदराबाद रॉयल्स (Hyderabad Royals) हैं। इन टीमों के नाम संबंधित शहरों की संस्कृति और महत्वाकांक्षा को दर्शाती हैं।
पिकलबॉल लीग का पहला सीज़न 1 से 7 दिसंबर के बीच नई दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम स्थित केडी जाधव इंडोर हॉल में आयोजित किया जाएगा। जल्द ही छठे टीम की भी घोषणा की जाएगी। खेल की दुनिया में तेजी से उभरती यह लीग नई राइलवरी, बढ़ते फैन फॉलोइंग कल्चर को साथ लाएगी। इस लीग में शामिल देश-विदेश के शीर्ष खिलाड़ियों की भागीदारिता, दो शहरों के बीच की प्रतिस्पर्धा एक जीता-जागता उदाहरण बनेगा कि भारत कैसे किसी नए खेल की खोज करता है फिर उस दिशा में तेजी से आगे बढ़ता है और देश दुनिया में एक अलग पहचान दिलाता है। टेलीविजन फ्रेंडली माहौल इसमें चार-चांद लगाएगी।
इस मौके पर फ्रेंचाइजियों का स्वागत करते हुए टाइम्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर विनीत जैन ने कहा: "ये सभी टीमें उस स्तर, महत्वाकांक्षा और पहुंच का प्रतिनिधित्व करती हैं जो इंडियन पिकलबॉल लीग को डिफाइन करती है। साथ मिलकर, वे एक नई प्रतिस्पर्धी भावना लाते हैं जो पिकलबॉल को भारत के खेल परिदृश्य में एक आधुनिक और स्थायी स्थान बनाने में मदद करेगी।"
लीग देश भर में एक फैनबेस बनाने की तैयारी में है। इसकी शुरुआत गुरुग्राम से होगी जो इस प्रमुख राष्ट्रीय लीग में पहली फ्रेंचाइजी बन गई है। अपनी वर्कफोर्स कल्चर के लिए अलग पहचान रखने वाला यह शहर दोनों हाथों से इस लीग को अपनाने और उसे एक खास पहचान दिलाने के लिए तैयार है।
इस मौके पर बोलते हुए, गुरुग्राम फ्रेंचाइजी के मालिक, M3M इंडिया के निदेशक पंकज बंसल ने कहा, "गुरुग्राम को फास्ट, सोशल और हाई एनर्जी वाले खेल पसंद हैं। शहर की पहली प्रमुख लीग फ्रेंचाइजी बनना इस पल को और भी खास बनाता है।"
इसके बाद, लीग दक्षिण में बेंगलुरु की ओर बढ़ती है, यह शहर युवा प्रतिभा, गतिशील खेल और तेजी से बढ़ते एथलेटिक माहौल को अपनाने वाली संस्कृति का पर्याय है। बेंगलुरु ब्लास्टर्स के सीईओ वसंत कल्याण ने कहा "बेंगलुरु नए भारत की नब्ज को दर्शाता है। पिकलबॉल जैसा खेल इस शहर के लिए पूरी तरह से उपयुक्त है जो प्रतिस्पर्धा और गति के लिए जाना जाता है।"
महानगरों में, मुंबई नजारा टेक्नोलॉजी की सहायक कंपनी एब्सोल्यूट स्पोर्ट्स (Absolute Sports) के माध्यम से इस लीग में प्रभावशील कदम रख रही है, जो मीडिया कवरेज, डिजिटल पहुंच और प्रतिस्पर्धी खेल के एक शक्तिशाली कल्चर को दर्शाती है। नजारा टेक्नोलॉजी के सीईओ, नीतीश मित्तरसैन ने कहा, "मुंबई को उसकी पेस, स्किल और प्रतिस्पर्धा के लिए जाना जाता है। पिकलबॉल इसमें पूरी तरह से फिट बैठता है, और हम भविष्य के लिए बनी एक लीग में इस शहर की ओर से समर्थन करने के लिए उत्साहित हैं।"
चेन्नई अपनी लंबे समय से चली आ रही खेल भावना को Accord Group के एक हिस्से अकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रूअर्स प्राइवेट लिमिटेड (Accord Distillers & Brewers Pvt. Ltd.) के माध्यम से ला रहा है, जो IPBL के पहले लाइनअप में एक समृद्ध विरासत वाली उपस्थिति जोड़ता है।
चेन्नई अपने लंबे समय से चले आ रहे खेल जुनून को विविधतापूर्ण एकॉर्ड समूह के एक अंग, एकॉर्ड डिस्टिलर्स एंड ब्रुअर्स प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से फिर से सामने आ रहा है। चेन्नई सुपर वॉरियर्स की मालिक के रूप में एकॉर्ड समूह का प्रतिनिधित्व करने वाली डॉ. श्वेता संदीप ने कहा, "चेन्नई ने हमेशा प्रतिस्पर्धी, ऊर्जावान खेलों का समर्थन किया है। पिकलबॉल उस भावना को एक नया आयाम देता है, और हमें आईपीबीएल के पहले सीज़न में शहर का प्रतिनिधित्व करने पर गर्व है।"
एक अन्य फेंचाइजी हैदराबाद ऑपरम वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड (Operam Ventures Pvt. Ltd.) के माध्यम से लीग में एंट्री कर रहा है। यह शहर की तकनीक फ्रेंडली और नए खेल के प्रति यहां की बढ़ती रुचि को दर्शाता है।
इस मौके पर ऑपरम वेंचर्स के प्रबंध निदेशक अनुभव त्यागी ने कहा "हैदराबाद इस खेल के लिए तैयार है। पिकलबॉल को यहां शानदार समर्थन मिला है और IPBL उसमें एक नई उड़ान भरेगा। इंडियन पिकलबॉल लीग आधुनिक खेल प्रशंसकों को एक गतिशील, राष्ट्रव्यापी प्रतिस्पर्धा देने के लिए तैयार है।
जैसे-जैसे पिकलबॉल भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी जगह बनाएगा, यह सिटी बेस्ड फॉर्मेट, हाई एनर्जी वाला खेल, क्षेत्रीय गौरव और आज के भारत के लिए तैयार किए गए खेल प्रतिस्पर्धा के तौर पर स्थापित होता जाएगा।
टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।
स्पोर्ट्स की ताजा ख़बरें (Sports News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें (क्रिकेट न्यूज़) की छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। आईपीएल (IPL) अपडेट और अंक तालिका (Ank Talika) ऑरेंज कैप (Orange Cap) पर्पल कैप (Purple Cap) की ताजा अपडेट के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से |