इंडियन पिकलबॉल लीग के तीसरे दिन तीन खेले गए जबरदस्त मुकाबलों में कड़ी प्रतिस्पर्धा और शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिला। दिन की शुरुआत में बेंगलुरु ने एक रोमांचक मुकाबले में मुंबई को हराया। वहीं चेन्नई ने एक और जबरदस्त प्रदर्शन के साथ अपनी जीत के सिलसिले को बरकरार रखा और हैदराबाद की टीम लखनऊ के खिलाफ 5-1 बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बेंगलुरु ब्लास्टर्स ने मुंबई स्मैशर्स को 4-2 से हराया
दिन की शुरुआत अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर काबिज बेंगलुरु और मुंबई के बीच भिड़ंत के साथ हुई। दोनों टीमों के बीच इस राउंड का भावनात्मक रूप से सबसे उतार-चढ़ाव भरा मुकाबला देखने को मिला। क्वांग डुओंग ने मुंबई के लिए जबरदस्त शुरुआत की उन्होंने फुक हुइन्ह को मेन्स सिंगल्स मुकाबले में 15-10 के अंतर से मात दी और शुरुआती लय प्रदान की। बेंगलुरु ने इसके बाद जवाबी हमला किया। फुक और अर्जुन सिंह की जोड़ी ने मेन्स डबल्स में 15-11 के अंतर से जीत दर्ज करके बराबरी कर ली। इसके बाद पेई चुआन काओ ने टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एलिसन हैरिस को 15-7 पटखनी दी और बेंगलुरु को 2-1 की बढ़त दिला दी। एलिसन हैरिस और पर्ल अमालसदिवाला ने काओ और राक्षिका रवि की जोड़ी को 15-14 के अंतर से बमुश्किल जीत दर्ज करने दी। यह महिला डबल्स का रोंगटे खड़े कर देने वाला रोमांचक मैच था। इस जीत के साथ मुंबई ने मैच 2-2 से बराबर कर लिया। ग्रैंड रैली से पहले मैच का स्कोर बराबर था लेकिन अंत में बेंगलुरु ने 21-20 के अंतर से नाटकीय जीत दर्ज करके मैच अपने नाम कर लिया।
टाई के खिलाड़ी
टाई 7 (बेंगलुरु बनाम मुंबई)
पुरुष: क्वांग डुओंग (मुंबई स्मैशर्स)
महिला: पेई चुआन काओ (बेंगलुरु ब्लास्टर्स)
चेन्नई सुपर वॉरियर्स ने जारी रखा अपना विजय अभियान, गुड़गांव को हराया
चेन्नई सुपर वॉरियर्स ने तीसरे दिन अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए टूर्नामेंट में एक और जीत दर्ज की। इस बार चेन्नई के सुपर वॉरियर्स ने कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव को पटखनी दी। पुरुषों के एकल मुकाबले में एरिक बादामी ने मिशेल हरग्रीव्स को 15-11 से हराकर गुड़गांव को शुरुआती बढ़त दिलाई। लेकिन चेन्नई ने तुरंत ही बाजी पलट दी। मेन्स डबल्स में, हर्ष मेहता और हरग्रीव्स की जोड़ी ने 14-14 के स्कोर पर एक टेंशन वाला गोल्डन पॉइंट जीता और मुकाबले को बराबर कर दिया। इसके बाद विमेंस सिंगल्स में रूस वैन रीक ने कमान संभाली और एमिलिया श्मिट को 15-12 हराया। इसके बाद उन्होंने विमेंस डबल्स में आलिया इब्राहिम के साथ जोड़ी बनाकर 15-12 से चेन्नई को एक और जीत दिलाने में सफल रहीं। चेन्नई ने ग्रैंड रैली में आलिया और हरग्रीव्स की शानदार फिनिशिंग की मदद से 21-18 के अंतर से जीत दर्ज की और गुड़गांव के लिए के दरवाजे बंद कर दिए।
टाई के खिलाड़ी
टाई 8 (चेन्नई बनाम गुड़गांव)
पुरुष: एरिक बादामी (गुड़गांव)
महिला: रूस वान रीक (चेन्नई)
हैदराबाद रॉयल्स ने लखनऊ लेपर्ड्स को दी पटखनी
हैदराबाद के खिलाफ लखनऊ ने अच्छी शुरुआत की। राइलर डीहार्ट ने पुरुष एकल में दिव्यांशु कटारिया के खिलाफ 15-9 के अंतर से आसान जीत दर्ज की। लेकिन हैदराबाद ने इस हार का तेजी से पलटवार किया और पुरुष युगल में बेन न्यूवेल और कटारिया ने पुरुष डबल्स में 15-12 के अंतर से आसान जीत हासिल की। इस मुकाबले में हैदराबाद की जीत के बाद मैच का रुख बदल गया। इसके बाद मेगन फज ने विमेंस सिंगल्स में दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शेल्बी बेट्स को 15-4 के अंतर से मात दी। फज ने इसके बाद स्नेहल पाटिल के साथ कोर्ट पर वापसी करते हुए हैदराबाद को विमेंस डबल्स में 15-12 के अंतर से जीत दिलाकर हैदराबाद को और बढ़त दिला दी। ग्रैंड रैली में हैदराबाद ने 21-12 के अंतर से जीत के साथ अपना दबदबा बरकरार रखा। टाई को 5-1 से जीतकर हैदराबाद ने टूर्नामेंट में अब तक का सबसे शानदार प्रदर्शन किया।
टाई के खिलाड़ी
टाई 9 (लखनऊ बनाम हैदराबाद)
पुरुष: रायलर डीहार्ट (लखनऊ)
महिला: मेगन फज (हैदराबाद)
इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के बारे में
टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।
भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में
भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (Indian Pickleball Association) भारत में पिकलबॉल के आधिकारिक संचालन संस्था है, जो पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समर्पित है। आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से एसोसिएशन सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।
पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में
पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है, जो सभी आयु वर्ग, कौशल वर्ग और प्रारूपों ( एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित) को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देशभर में हर सप्ताह कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।
पिकलबॉल की सभी लेटेस्ट न्यूज़, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट के लिए हमें Instagram पर @pickleballnow पर फॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!
