इंडियन पिकलबॉल लीग के चौथे दिन खेले गए तीनों टाई में शानदार, जबरदस्त और ऐतिहासिक क्वालिफिकेशन मुकाबले देखने को मिले। आईपीबीएल के चौथे दिन विजय रथ पर सवार चेन्नई सुपर वॉरियर्स की टीम प्लेऑफ में एंट्री करने वाली पहली टीम बनी। वहीं लेपर्ड्स ने कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव के खिलाफ रोमांचक ड्रॉ खेला। वहीं हैदराबाद रॉयल्स ने मुंबई स्मैशर्स के खिलाफ 0-2 से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए शानदार जीत दर्ज की।
टाई 1: लखनऊ लेपर्ड्स ने कैपिटल वॉरियर्स गुड़गांव के साथ ड्रॉ खेला
मेन्स सिंगल्स: राइलर डीहार्ट ने लखनऊ को शानदार शुरुआत दी। एरिक बादामी के खिलाफ 8-0 की शुरुआती बढ़त हासिल करने बाद 15-5 के अंतर से दी पटखनी।
विमेंस सिंगल्स: एमिलिया श्मिट ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया और मिहिका यादव को 15-7 से हराकर गुड़गांव को 2-1 से आगे कर दिया।
विमेंस डबल्स: एमिलिया श्मिट और नैमी मेहता की जोड़ी ने अपनी भावनाओं पर काबू रखते हुए शेल्बी बेट्स और नाओमी अमलसादिवाला को 15-12 के अंतर से मात दी। इस मुकाबले में जीत के साथ गुड़गांव की बढ़त 3-1 की हो गई।
ग्रैंड रैली: लखनऊ ने ग्रैंड रैली में शानदार वापसी करते हुए 21-12 के अंतर से जीत दर्ज करके 3-3 से बराबर कर दिया।
टाई के खिलाड़ी:
पुरुष: रायलर डीहार्ट (लखनऊ)
महिला: एमिलिया श्मिट (गुड़गांव)
टाई 2: चेन्नई सुपर वॉरियर्स ने बेंगलुरु ब्लास्टर्स को हराकर प्लेऑफ क्वालिफायर में पहुंचने वाली पहली टीम
मेन्स सिंगल्स: फुक हुइन्ह ने अमन पटेल को 15-13 से हराकर बेंगलुरु को 1-0 की बढ़त दिलाई।
मेन्स डबल्स: हर्ष मेहता और मिशेल हरग्रीव्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जुन सिंह और फुक हुइन्ह की जोड़ी को 15-12 से हराकर मुकाबले में चेन्नई की वापसी कराई।
विमेंस सिंगल्स: चेन्नई की रूस वैन रीक ने पेई चुआन काओ के खिलाफ 15-5 से शानदार जीत दर्ज करके चेन्नई को 2-1 से आगे कर दिया।
विमेंस डबल्स: बेंगलुरु ने विमेंस सिंगल्स मुकाबले में हार के बाद करारा जवाब विमेंस डबल्स में दिया। रक्षिका रवि और पेई चुआन काओ की जोड़ी ने रूस वैन रीक और आलिया इब्राहिम की जोड़ी को 15-8 से पटखनी देकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।
ग्रैंड रैली: चेन्नई ने मुकाबले के आखिरी मुकाबले को नियंत्रण में करते हुए 21-11 के अंतर से रैली अपने नाम की और मैच में 4-2 के अंतर से जीत दर्ज करके प्लेऑफ राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली। चेन्नई प्लेऑफ क्वालीफायर्स में पहुंचने वाली पहली टीम बनी।
टाई के खिलाड़ी:
पुरुष: हर्ष मेहता (चेन्नई)
महिला: रूस वैन रीक (चेन्नई)
टाई 3: हैदराबाद रॉयल्स ने धमाकेदार वापसी करते हुए दी मुंबई स्मैशर्स को पटखनी
मेन्स सिंगल्स: क्वांग डुओंग ने तेजस गुलाटी को 15-2 से हराकर मुंबई को मजबूत शुरुआत दिलाई।
मेन्स डबल्स: क्वांग डुओंग और अमोल रामचंदानी की जोड़ी ने बेन न्यूवेल और दिव्यांशु कटारिया के खिलाफ 15-11 के अंतर से जीत दर्ज करके मुंबई की बढ़त को दोगुना कर दिया।
विमेंस सिंगल्स: मेगन फज ने एलिसन हैरिस को महिलाओं के एकल मुकाबले में 15-5 के बड़े अंतर से हराकर मुकाबले में हैदराबाद की वापसी करा दी।
विमेंस डबल्स: मेगन फज और स्नेहल पाटिल की जोड़ी ने हैदराबाद की जीत की लय को महिलाओं के युगल मुकाबले में बरकरार रखते हुए 15-10 के अंतर से जीत दिलाई और टाई को 2-2 से बराबर कर दिया।
ग्रैंड रैली: 2-2 से बराबरी करने के बाद उत्साहित हैदराबाद ने ग्रैंड रैली में शानदार प्रदर्शन जारी रखा और रैली में 21-17 के अंतर से जीत दर्ज करके टाई को 4-2 से अपने नाम कर लिया।
टाई के खिलाड़ी:
पुरुष: क्वांग डुओंग (मुंबई)
महिला: मेगन फज (हैदराबाद)
इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के बारे में
टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।
भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में
भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (Indian Pickleball Association) भारत में पिकलबॉल के आधिकारिक संचालन संस्था है, जो पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समर्पित है। आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से एसोसिएशन सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।
पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में
पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है, जो सभी आयु वर्ग, कौशल वर्ग और प्रारूपों ( एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित) को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देशभर में हर सप्ताह कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।
पिकलबॉल की सभी लेटेस्ट न्यूज़, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट के लिए हमें Instagram पर @pickleballnow पर फॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!
