स्पोर्ट्स

Indian Pickleball League 2025 Final: मुंबई स्मैशर्स बनी इंडियन पिकलबॉल लीग की पहली चैंपियन, फाइनल में दी हैदराबाद रॉयल्स को मात

मुंबई स्मैशर्स ने हैदराबाद रॉयल्स को फाइनल में मात देकर इंडियन पिकलबॉल लीग के पहले सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया है। मुंबई ने फाइनल मुकाबले में हैदराबाद के खिलाफ शुरुआत से अंत तक अपना दबदबा बनाए रखा।

Image

मुंबई स्मैशर्स बनी इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 की चैंपियन( (तस्वीर में बांए से दांए-धवल राज्यगुरु, मैथ्यू नोला, ऋचि रेड्डी, सिंदूर मित्तल, केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरण रिजिजू, टाइम्स नाउ के एमडी विनीत जैन, क्वांग डुओंग, एलिसन हैरिस, अम्मोल रामचंदानी, पर्ल अमलसदीवाला और रोहन गज्जर, आईपीबीएल 2025 विनर्स ट्रॉफी के साथ।)

Mumbai Smashers, IPBL 2025 Champion: मुंबई स्मैशर्स ने रविवार को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम के केडी जाधव हॉल में आयोजित इंडियन पिकलबॉल लीग के फाइनल में हैदराबाद रॉयल्स को 5-1 से पटखनी देकर इंडियन पिकलबॉल लीग के इतिहास की पहली चैंपियन बनी। फाइनल मुकाबले में शुरुआत से अंत तक मुंबई स्मैशर्स का दबदबा देखने को मिला। मुंबई ने मैच में शुरुआत में पुरुषों के सिंगल और डबल्स मुकाबले जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद महिलाओं के सिगल्स मुकाबले में हैदराबाद ने जीत दर्ज करके वापसी की कोशिश की लेकिन विमेंस डबल्स मुकाबले को एक बार फिर मुंबई स्मैशर्स ने जीतकर 3-1 की बढ़त बना ली थी। अंत में ग्रैंड रैली में मुंबई ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा और 21-14 से जीत दर्ज की और 5-1 अंतर से खिताब अपने नाम कर लिया।

क्वांग डुओंग ने मुंबई को दिलाई दमदार शुरुआत

फाइनल मुकाबले की शुरुआत पुरुषों के एकल मुकाबले के साथ हुई। फाइनल के पहले टाई में मुंबई स्मैशर्स के लिए क्वांग डुओंग और हैदराबाद रॉयल्स के लिए तेजस गुलाटी मैदान में उतरे। 19 वर्षीय क्वांग डुओंग ने अपने शानदार फॉर्म और प्रदर्शन को जारी रखते हुए 6-1 की शुरुआत बढ़त बना ली। इसके बाद उन्हें रोकने में तेजस नाकाम रहे। डुआंग ने आसानी से मुकाबला 15-4 अंतर से अपने नाम किया और मुंबई को फाइनल में 1-0 की बढ़त दिला दी।

कांग डुओंग और अमोल रामचंदानी ने किया मुंबई की बढ़त को दोगुना

इसके बाद खेले गए मेंस डबल्स के लिए मैदान पर हैदराबाद रॉयल्स के लिए बेन न्यूवेल और दिव्यांशु कटारिया की जोड़ी उतरी। इनके मुकाबला करने के लिए मैदान पर मुंबई स्मैशर्स ने कांग डुओंग और अमोल रामचंदानी की जोड़ी की उतारा। मुंबई के लिए एक बार फिर क्वांग डुओंग-अमोल रामचंदानी की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15-10 से जीत दिला दी। इसके साथ ही मुंबई स्मैशर्स ने खिताबी मुकाबले में 2-0 की मजूबत बढ़त शुरुआत में ही हासिल करके खिताब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए थे।

मेगन फज ने कराई हैदराबाद की वापसी

इसके बाद महिलाओं के एकल मुकाबले में हैदराबाद की मेगन फज का सामना मुंबई की सिंदूर मित्तल से हुआ। विमेंस सिंगल्स टाई में मेगन फज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंदूर मित्तल के खिलाफ 15-5 के अंतर से जबरदस्त जीत दर्ज करके हैदराबाद की फाइनल में वापसी करा दी। मेगन फज ने इस मुकाबले में शुरुआती प्वाइंट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और धीरे से गेम में अपनी पकड़ मजबूत करके अपनी जीत पक्की कर ली। मुकाबला एकतरफा रहा। विमेंस सिंगल्स टाई में हैदराबाद की जीत के बाद फाइनल एक बार फिर रोमांचक हो गया।

मुंबई ने विमेंस डबल्स में मुकाबले में की धमाकेदार वापसी

विमेंस सिंगल्स में जीत दर्ज करने के बाद हैदराबाद रॉयल्स की विमेंस डबल्स मुकाबले में बढ़े हुआ आत्मविश्वास के साथ मैदान में उतरी। हैदराबाद की मेगन फज और श्रेया चक्रवर्ती की जोड़ी को मुंबई की एलिसन हैरिस और पर्ल अमलसदीवाला की जोड़ी ने एक रणनीतिक और मोमेंटम बदलने वाले मुकाबले में 15-10 के अंतर से मात दी। इस मुकाबले में जीत के साथ मुंबई स्मैशर्स 3-1 की बढ़त हासिल करने में सफल रही। इस जीत के साथ IPBL की पहली चैंपियनशिप बनने से एक कदम दूर रह गई। टाइमआउट के समय लय मुंबई के साथ थी और उन्होंने ब्रेक तक उन्होंने अपनी बढ़त को 13-10 कर लिया। एलिसन और पर्ल की जोड़ी ने अनुशासन बनाए रखा और हैदराबाद को वापसी का कोई मौका नहीं दिया।

मुंबई ने शानदार अंदाज में ग्रैंड रैली की अपने नाम

मुंबई स्मैशर्स ने शानदार अंदाज में ग्रैंड रैली अपने नाम 21-14 के अंतर से की। मुंबई ने ग्रैंड रैली में शुरुआत से अंत बढ़त को बनाए रखा।

इंडियन पिकलबॉल लीग 2025 फाइनल: स्कोरकार्ड

मैच 1: मेन्स सिंगल्स

तेजस गुलाटी (हैदराबाद रॉयल्स) 4–15 क्वांग डुओंग (मुंबई स्मैशर्स)

मैच 2: मेन्स डबल्स

दिव्यांशु कटारिया / बेन न्यूवेल (हैदराबाद रॉयल्स) 10–15 अम्मोल रामचंदानी / क्वांग डुओंग (मुंबई स्मैशर्स)

मैच 3:विमेंस सिंगल्स

मेगन फज (हैदराबाद रॉयल्स) 15–5 सिंदूर मित्तल (मुंबई स्मैशर्स)

मैच 4: विमेंस डबल्स

मेगन फज -श्रेया चक्रवर्ती (हैदराबाद रॉयल्स) 10–15 पर्ल अमलसदीवाला-एलिसन हैरिस (मुंबई स्मैशर्स)

मैच 5: ग्रैंड रैली

टीम हैदराबाद 14–21मुंबई स्मैशर्स

इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL) के बारे में

टाइम्स ग्रुप द्वारा लॉन्च की गई इंडियन पिकलबॉल लीग (IPBL), पिकलबॉल के लिए भारत की आधिकारिक और एकमात्र राष्ट्रीय लीग है। इसे इंडियन पिकलबॉल एसोसिएशन (IPA) द्वारा स्वीकृत किया गया है, जिसे भारत सरकार के खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त है। यह लीग 1 से 7 दिसंबर, 2025 तक इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में शुरू होने वाली है। इसका पहला सीजन दिल्ली को भारत की अगली बड़ी खेल क्रांति के केंद्र के रूप में स्थापित करेगा। यह लीग लाइव और डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से शीर्ष भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों और लाखों प्रशंसकों को एक साथ लाएगा। पिकलबॉल से जुड़े हर अपडेट और एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स काटेंट, के लिए आप www.pickleballnow.in पर जा सकते हैं।

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन के बारे में

भारतीय पिकलबॉल एसोसिएशन (Indian Pickleball Association) भारत में पिकलबॉल के आधिकारिक संचालन संस्था है, जो पूरे देश में इस खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और व्यवस्थित रूप से आयोजित करने के लिए समर्पित है। आईपीए नेशनल्स जैसे आयोजनों के माध्यम से एसोसिएशन सभी उम्र और कौशल स्तर के खिलाड़ियों को खेल अपनाने के लिए प्रेरित करता है। आईपीए एशियाई पिकलबॉल एसोसिएशन (एपीए) और ग्लोबल पिकलबॉल फेडरेशन (जीपीएफ) से संबद्ध है।

पिकलबॉल विश्व रैंकिंग के बारे में

पीडब्ल्यूआर एक राष्ट्रीय रैंकिंग प्रणाली है, जो सभी आयु वर्ग, कौशल वर्ग और प्रारूपों ( एकल, युगल और मिश्रित श्रेणियों सहित) को कवर करती है। यह भारत के लिए आधिकारिक राष्ट्रीय खेल महासंघ रैंकिंग के रूप में कार्य करता है। देशभर में हर सप्ताह कई स्वीकृत आयोजनों के साथ, पीडब्ल्यूआर हर स्तर पर शीर्ष भारतीय खिलाड़ियों को परिभाषित करता है और स्कूल, जिला, राज्य, और राष्ट्रीय स्तर पर टीम चयन का आधार तैयार करता है।

पिकलबॉल की सभी लेटेस्ट न्यूज़, एक्सक्लूसिव बिहाइंड-द-सीन्स कंटेंट के लिए हमें Instagram पर @pickleballnow पर फॉलो करें और कम्युनिटी का हिस्सा बनें!

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article