LIVE

IND vs SL 2nd ODI Highlights: केएल राहुल ने अर्धशतक से जमा दिया रंग! SL को पटक इंडिया ने जीती साल की पहली ODI सीरीज

IND vs SL 2nd ODI Highlights: केएल राहुल ने अर्धशतक से जमा दिया रंग! SL को पटक इंडिया ने जीती साल की पहली ODI सीरीज

IND vs SL 2nd ODI Highlights: केएल राहुल ने अर्धशतक से जमा दिया रंग! SL को पटक इंडिया ने जीती साल की पहली ODI सीरीज

केएल राहुल की पारी के बलबूते भारतीय टीम ने गुरुवार (12 जनवरी, 2023) को श्रीलंका को दूसरे वनडे में भी हरा दिया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स में हुए इस मुकाबले में भारत ने 40 बॉल शेष रहते चार विकेट से मैच अपने नाम कर लिया और इसी के साथ टीम इंडिया ने साल 2023 की पहली वनडे सीरीज 2-0 (तीन मैचों की मास्टर कार्ड वनडे ट्रॉफी) से अपने नाम कर ली। दरअसल, श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग की थी और संघर्ष करते हुए भारत के सामने सिर्फ 215 रन का स्कोर खड़ा किया। पूरी टीम 39.4 ओवर्स में ढेर हो गई, जबकि जवाबी पारी में भारत ने 43.2 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। भले ही टीम ने गिरते-पड़ते यह जीत हासिल की और रोहित शर्मा और विराट कोहली सरीखे बड़े बैट्समैन इस मैच में बड़ा कमाल न कर पाए हों, मगर राहुल इस मुकाबले में टीम के लिए संकट मोचक बनकर जरूर उभरे। उन्होंने 103 गेंदों पर 64 रन की नाबाद पारी खेली, जिसमें छह चौके शामिल रहे।

IND vs SL 2nd ODI Live Score Streaming: Watch Here | IND vs SL ODI Live Score in English

JAN 12, 2023 21:02 IST

India vs Sri Lanka 2nd ODI: चार विकेट से भारत ने हासिल की जीत

भारत ने श्रीलंका को दूसरे वनडे मुकाबले में गुरुवार को चार विकेट से हरा दिया। रोचक बात है यह जीत टीम ने तब हासिल की, जब 40 गेंदे शेष थीं। हालांकि, इस मुकाबले में टीम इंडिया के बड़े बल्लेबाज न चले। यह बात फैंस से लेकर क्रिकेट एक्सपर्ट्स को जरूर खली, मगर गिरते-पड़ते ही सही इंडिया ने मैच जीत यह तीन मैचों की वनडे अपने नाम कर ली।
JAN 12, 2023 20:58 IST

India vs SL 2nd ODI: टीम इंडिया ने जीती साल की पहली ODI सीरीज

JAN 12, 2023 20:54 IST

इस शानदार शॉट के साथ पूरी की KL ने फिफ्टी

JAN 12, 2023 20:32 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: चल गए केएल राहुल, मारी फिफ्टी

भारतीय टीम जब संकट की घड़ी में फंसी थी, तब केएल राहुल चले। धीमे-धीमे ही सही पर उन्होंने टीम के लिए न केवल रन जुटाए बल्कि अपना पचासा भी पूरा किया। 93 बॉल्स पर उन्होंने 50 रन बनाए, जिसमें तीन चौके शामिल थे। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 195/6 (40.4 Over)
JAN 12, 2023 20:29 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: अक्षर ने तोड़ी आस, 21 रन बना आउट

टीम इंडिया को जब रनों की जरूरत थी, तब अक्षर पटेल सिर्फ 21 बॉल पर 21 रन बनाकर आउट हो गए। धनंजय डिसिल्वा की बॉल (39वें ओवर की पांचवीं बॉल) पर चमिका करुणारत्ने ने उनका गजब का कैच लपका। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 191/6 (39.5 Over)
JAN 12, 2023 20:18 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: पंड्या को पवेलियन भेज बॉलर ने यूं उछल जाहिर की खुशी

IND vs SL 2nd ODI Live Score: पंड्या को पवेलियन भेज बॉलर ने यूं उछल जाहिर की खुशी
टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या का विकेट लेने के बाद बॉलर ने यूं उछल अपनी खुशी का इजहार किया। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 161/5 (34.1 Over)
JAN 12, 2023 20:15 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: टीम इंडिया को पांचवां शॉक, पंड्या भी आउट

टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या 53 गेंदकर आउट हो गए। चमिका करुणारत्ने की बॉल पर विकेटकीपर कुशल मेंडिस को वह अपना कैच दे बैठे। उन्होंने टीम के लिए 36 रन जुटाए, जिसमें चार चौके शामिल थे। 34वें ओवर की पहली बॉल पर उनका विकेट गया था और तब टीम का स्कोर 161 था। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 161/5 (34.1 Over)
JAN 12, 2023 19:30 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: टीम के लिए यूं रन निकाल रही यह जोड़ी

IND vs SL 2nd ODI Live Score: टीम के लिए यूं रन निकाल रही यह जोड़ी
कएल राहुल और हार्दिक पंड्या की जोड़ी धीमे-धीमे टीम इंडिया के लिए रन निकाल रही है। (फोटोः एपी)IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 135/4 (14.3 Over)
JAN 12, 2023 19:11 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: हार्दिक-राहुल ने संभाल रखा है मोर्चा

19.5 ओवर्स यानी कि 119 बॉल्स पर भारत ने 100 रन पूरे किए। इनमें नौ रन एक्ट्रा शामिल रहे। फिलहाल केएल राहुल और हार्दिक पंड्या ने मोर्चा संभाल रखा है और उन्हीं से टीम को बड़ी आस है कि वे ही कुछ कर सकते हैं और इंडिया को जीत की ओर ले जा सकते हैं। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 121/4 ( 23.1 Over)
JAN 12, 2023 18:35 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: मुश्किल में इंडिया, अय्यर भी आउट

टीम इंडिया फिलहाल मुश्किल में नजर आ गई है। ऐसा इसलिए, क्योंकि श्रेयस अय्यर के रूप में उसको चौथा नुकसान हुआ है। वह भी आउट हो गए। अय्यर कसुन रजिथ की बॉल पर पगबाधा आउट हुए। वह 33 बॉल्स पर सिर्फ 28 रन ही बना सके, जिसमें पांच चौके शामिल रहे। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 87/4 (14.3 Over)
JAN 12, 2023 18:25 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: "गच्चा" खा गए विराट, यूं उड़ीं गिल्लियां

IND vs SL 2nd ODI Live Score: "गच्चा" खा गए विराट, यूं उड़ीं गिल्लियां
टीम इंडिया के स्टार बैट्समैन विराट कोहली गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में यूं गच्चा खा गए और विकेट गंवा बैठे। लाहिरू कुमारा ने उनका स्टंप उड़ाया और कुछ इस तरह गिल्लियां उड़ीं। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 81/3 (13 Over)
JAN 12, 2023 18:20 IST

India vs Sri Lanka 2nd ODI LIVE: राहुल की सलाह का फायदा मिला- सिराज

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय में अपनी सफलता का श्रेय विकेटकीपर लोकेश राहुल की सलाह को दिया जो यहां ईडन गार्डन की पिच और हालात को काफी अच्छी तरह से समझने में सफल रहे। सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर 39.4 ओवर में 215 रन पर ढेर हो गई। सिराज ने पारी के ब्रेक के दौरान कहा कि राहुल ने महसूस किया कि पहले ओवर के बाद ही गेंद ने मूव करना बंद कर दिया जिसके बाद श्रीलंका के अनुभवी बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ नई रणनीति अपनाई गई जो हार्ड लेंथ (गुड लेंथ और शॉर्ट गेंद के बीच की लेंथ जिस पर रन बनाना आसान नहीं होता) पर गेंदबाजी करना थी।IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 80/3 (12 Over)
JAN 12, 2023 18:11 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: बड़ा झटका! विराट कोहली भी आउट

टीम इंडिया को इस मुकाबले में जिससे बड़ी आस थी, वह प्लेयर भी आउट हो गया। विराट कोहली महज चार रन बना पाए और नौ गेंदों का सामना करने के बाद लहिरु कुमारा की बॉल पर आउट हो गए। वह इस दौरान सिर्फ एक चौका निकाल पाए थे। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 62/2 (9.3 Over)
JAN 12, 2023 17:52 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: टीम इंडिया को दोहरा झटका, रोहित-गिल आउट

टीम इंडिया की शुरुआत गुरुवार को बहुत अच्छी नहीं रही। ओपनिंग करने उतरे कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल अधिक देर तक पिच पर न टिक सके। चमिका करुणारत्ने की बॉल पर रोहित शर्मा कुशल मेंडिस को अपना कैच गंवा बैठे। वह 21 बॉल पर सिर्फ 17 रन बना पाए थे, जबकि लहिरु कुमारा की गेंद पर गिल का कैच अविशंका फर्नैंडो ने लपका। वह 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 46/2 (5.3 Over)
JAN 12, 2023 17:24 IST

India vs Sri Lanka 2nd ODI LIVE Score: कहर बरपाते कुलदीप ने पूरा किया अंतरराष्ट्रीय विकेटों का दोहरा शतक

भारत के चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डन्स में खेले गए सीरीज के दूसरे वनडे में शानदार गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट चटकाए। कुलदीप ने श्रीलंका...पढ़ें, पूरी खबर।
JAN 12, 2023 17:18 IST

India vs Sri Lanka 2nd T-20 LIVE: नुवानिदु फर्नांडो ने बनाए 50 रन

श्रीलंका की टीम भारत के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को कोलकाता के ईडन्स गार्डन्स में 215 रन पर ढेर हो गई। श्रीलंका की पूरी टीम 39.4 ओवर में आउट हो गई। श्रीलंका की ओर से नुवानिदु फर्नांडो ने 50 और कुसाल मेंडिस ने 34 रन बनाए। भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव ने तीन-तीन जबकि उमरान मलिक ने दो विकेट चटकाए।
JAN 12, 2023 16:37 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: 39.4 ओवर्स में श्रीलंका टीम ढेर

श्रीलंका की टीम 39.4 ओवर्स में ढेर हो गई और वह सिर्फ 215 रन ही बना सकी। कप्तान दसुन शनाका भी सस्ते में निपटे और सिर्फ दो रन बनाकर पवेलियन लौट गए। भारत की ओर से सबसे अधिक विकेट मो.सिराज और कुलदीप यादव ने लिए। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए।IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 215 (39.4 Over)
JAN 12, 2023 16:35 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: श्रीलंका को नौवां झटका

अंडर-19 विश्व कप में धमाल मचाने वाले ऑलराउंडर श्रीलंका दुनित वेलालागे 39वें ओवर की दूसरी बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे। मोहम्मद सिराज की बॉल पर अक्षर पटेल ने उनका कैच लपका और वह 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 215/9 (39.2 Over)
JAN 12, 2023 16:30 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: शनाका को आउट कर यूं मना टीम इंडिया में जश्न

IND vs SL 2nd ODI Live Score: शनाका को आउट कर यूं मना टीम इंडिया में जश्न
श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका को आउट करने के बाद टीम इंडिया के बॉलर कुलदीप यादव अपने साथियों के साथ खुशी का इजहार करते हुए। (फोटोः एपी)IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 209/8 (38.5 Over)
JAN 12, 2023 16:19 IST

IND vs SL 2nd ODI Live Score: गिरे आठ विकेट, करुणारत्ने भी गए पवेलियन

श्रीलंका को 33 ओवर की छठी बॉल पर तब झटका लगा, जब चमिका करुणारत्ने आउट हो गए। उन्होंने 25 बॉल का सामना करते हुए 17 रन बनाए थे, जबकि इस दौरान वह तीन चौके जड़ पाए थे। 68 के स्ट्राइक रेट से खेलने वाले करुणारत्ने उमरान मलिक की बॉल पर अक्षर पटेल को अपना कैच गंवा बैठे। IND vs SL 2nd ODI Live Score: Sri Lanka 185/8 (36.1 Over)