स्पोर्ट्स

India Open 2025: शादी के बाद ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु की शानदार वापसी, इस खिलाड़ी को सीधे गेम में हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह

India Open 2025 Match Updates: नई दिल्ली में इंडिया ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट का रोमांच जारी है। टूर्नामेंट में दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु का धमाकेदार प्रदर्शन जारी है। सिंधु शादी के बाद टूर्नामेंट में वापसी हुई है।

Image

पीवी सिंधु। (फोटो- BAI Media X)

Photo : Twitter

India Open 2025 Match Updates: दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने गुरुवार को इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि पुरुष एकल में किरण जॉर्ज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद बनाए रखी। सिंधु ने जापान की 46वें नंबर की खिलाड़ी मनामी सुइजू को 21-15, 21-13 से हराया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु अब पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से भिड़ेंगी।

वहीं पुरुष वर्ग में किरण ने शानदार वापसी करते हुए छह गेम प्वाइंट बचाकर प्री-क्वार्टरफाइनल में एलेक्स लैनियर को 22-20, 21-13 से हराया। किरण अगले दौर में चीन के खिलाड़ी हांग यांग वेंग से भिड़ेंगे। किरण एलेक्स के खिलाफ मैच में 1-6 से पिछड़ रहे थे। लेकिन फ्रांसीसी खिलाड़ी की कई सहज गलतियों ने भारतीय खिलाड़ी को वापसी करने का मौका दिया। एलेक्स के शानदार स्मैश के बावजूद किरण डटे रहे और ब्रेक तक तीन अंक की बढ़त बनाने में कामयाबी हासिल की।

किरण ने 14-20 से पिछड़ने के बाद छह गेम प्वाइंट बचाए और फिर शुरुआती गेम जीत लिया। दूसरे गेम में किरण ने संघर्ष के बाद 14-11 से बढ़त बनाई। एलेक्स के स्मैश वाइड गए जबकि किरण ने हर मौके का फायदा उठाया। किरण ने 19-13 की बढ़त हासिल की और प्रतिद्वंद्वी की कुछ नेट गलतियों से भारतीय खिलाड़ी मैच जीत लिया। मैच के बाद किरण ने कहा, ‘मैं एक बार में एक अंक पर ध्यान लगाये था। मैं बढ़त के बारे में नहीं सोच रहा था। इससे मुझे पहला गेम जीतने में मदद मिली। मैंने बस संयम बनाये रखा। अब ध्यान अगले मैच पर लगा है। ’

वहीं महिला एकल में सिंधु ने शानदार शुरुआत की और वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी। हालांकि सुइजू ने थोड़े समय के लिए अंतर को 11-13 और 13-14 तक कम कर दिया लेकिन सिंधु हमेशा बढ़त बनाये रहीं। खिलाड़ी भारतीय जल्द ही 20-14 से आगे हो गई और सुइजू के नेट में हिट करने पर सिंधु ने गेम जीत लिया। दूसरे गेम में सिंधु ने 5-0 की बढ़त बना ली और ब्रेक तक वह 11-2 से आगे थीं। इसके बाद सुइजू के पास भारतीय खिलाड़ी के दबाव का कोई जवाब नहीं था।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article