स्पोर्ट्स

SAFF Under-20 Championship: भारत को सेमीफाइनल में मिली हार, इस टीम ने पेनल्टी शूट आउट में दी शिकस्त

SAFF Under 20 Championship 2024 Semi Final: सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय अंडर-20 फुटबॉल टीम को हार का सामना करना पड़ा। टूर्नामेंट में भारत को बांग्लादेश से पेनल्टी शूटआउट में हार मिली। इसी हार के साथ टीम खिताबी मुकाबले की रेस से बाहर हो गई।

Image

मैच के दौरान भारत और बांग्लादेश के खिलाड़ी। (फोटो- Indian Football Team X)

Photo : Twitter

SAFF Under 20 Championship 2024 Semi Final: भारत की अंडर-20 पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीम बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में पेनल्टी शूट आउट में 3-4 की हार के साथ सैफ अंडर-20 चैंपियनशिप से बाहर हो गई। निर्धारित समय के बाद मुकाबला 1-1 से बराबर था। बुधवार को होने वाले फाइनल में बांग्लादेश की भिड़ंत मेजबान नेपाल से होगी। पेनल्टी शूट आउट में बांग्लादेश के स्थानापन्न गोलकीपर मोहम्मद आसिफ ने भारत के दो प्रयासों को नाकाम करके गत चैंपियन टीम को टूर्नामेंट से बाहर किया।

दोनों टीमों मजबूत रक्षात्मक खेल दिखाया लेकिन अंत में पेनल्टी शूट आउट में आसिफ का शानदार प्रदर्शन दोनों टीम के बीच का अंतर साबित हुआ। बांग्लादेश को 36वें मिनट में असदुल इस्लाम साकिब ने बढ़त दिलाई जबकि भारत ने 74वें मिनट में कप्तान रिकी मैतेई हाओबम के गोल से बराबरी हासिल कर ली। निर्धारित समय में मुकाबला 1-1 से बराबर रहने के बाद नतीजे के लिए पेनल्टी शूट आउट का सहारा लिया गया।

शूट आउट में भारत की शुरुआत खराब रही जब आसिफ ने थंगलालसोन गंगटे का शॉट रोक दिया। परमवीर, गवगवमसार गोयारी और मनजोत परमार ने इसके बाद गोल किए लेकिन बांग्लादेश के गोलकीपर ने आकाश तिर्की के अंतिम प्रयास को भी नाकाम कर दिया। बांग्लादेश के लिए मोहम्मद पियास अहमद नोवा, मोइनुल इस्लाम मोईन, शकील अहद टोपु और अशरफुल हक आसिफ ने शुरुआती चारों प्रयास में गोल किए।

(भाषा)

Shekhar Jha
शेखर झाauthor

शेखर झा टाइम्स नाउ हिंदी (Timesnowhindi.com) की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। वे मूल रूप से बिहार के मिथिलांचल से हैं। मूल रूप से बिहार के मधुबनी के रहने वाले शेखर ने शौकिया तौर पर साल 2011 में पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा। ये शौक वक्त के साथ जूनुन में बदल गया। उनके पास खेल पत्रकारिता का 12 साल का अनुभव है। क्रिकेट के अलावा टेनिस, कबड्डी और बैडमिंटन में खास रुचि है। खिलाड़ियों की बायोग्राफी पढ़ना उन्हें पसंद हैं। शेखर ने सुरेश रैना, संजय बांगड़, दीप्ति शर्मा, राधा यादव जैसे नामचीन भारतीय क्रिकेटरों सहित बैडमिंटन के स्टार भारतीय खिलाड़ियों लक्ष्य सेन, सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। शेखर की प्रारंभिक शिक्षा बिहार में हुई। बिहार बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे जहां उनका पत्रकारिता से पहला परिचय हुआ। रायपुर के अग्रसेन कॉलेज में ग्रेजुएशन करते हुए पत्रकारिता का काम शुरू किया और इसके बाद रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्धालय से पत्राकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन किया और बतौर प्रोफेशनल अपने करियर की शुरुआत की। शेखर ने पत्रकारिता करियर की शुरुआत साल 2011 में ईटीवी छत्तीसगढ़/मध्यप्रदेश के साथ की। इस संस्थान में 6 महीने काम करने के बाद उन्होंने स्थानीय अखबार नेशनल लुक के साथ प्रिंट मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका समूह के छत्तीसगढ़ संस्करण से जुड़े और वहां तीन साल तक बतौर सब-एडिटर/रिपोर्टर सेवाएं दीं। इसके बाद भारत के सबसे बड़े प्रिंट मीडिया समूह दैनिक भास्कर के डीबी स्टार में रिपोर्टर की भूमिका अदा की और कई बड़े खुलासे स्थानीय स्तर पर किए। इसके बाद अपमे गृह राज्य बिहार की राजधानी पटना में दैनिक जागरण समूह के आईनेक्स्ट वेंचर से जुड़े। 8 महीने के छोटे कार्यकाल के बाद दैनिक भास्कर के रायपुर संस्करण में बतौर रिपोर्टर वापसी हुई। रायपुर में दूसरी पारी के तीन साल के कार्यकाल के सफल निर्वहन के बाद मैनेजमेंट ने भास्कर के भोपाल स्थित नेशनल न्यूजरूम में ट्रांसफर कर दिया। जहां 17 महीने स्पोर्ट्स डेस्क पर बड़े इवेंट्स पर काम किया। इस दौरान इंडियन प्रीमियर लीग, टोक्यो ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजन का व्यापक कवरेज किया। भास्कर के नेशनल न्यूज रूम में डिजिटल जर्नलिज्म का ककहरा सीखने के बाद फरवरी,2023 में टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़ने का मौका मिला। तब से वह टाइम्स नाउ नवभारत की हिंदी वेबसाइट की स्पोर्ट्स डेस्क पर बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पान्डन्ट कार्यरत हैं। इस दौरान शेखर ने इंडियन प्रीमियर लीग, आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 को कवर किया।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें