IND vs ZIM: पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैच और फिर इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज गंवाने के बाद अब टीम इंडिया हरारे पहुंच गई है। हरारे में 23 जुलाई से 3 मैच की टी20 सीरीज खेली जाएगी, जहां एक बार फिर बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर अपनी पहली जीत की तलाश में उतरेंगे। जब से टीम इंडिया की कमान श्रेयस अय्यर को दी गई है तब से वो टॉस के अलावा और कुछ जीत नहीं पाए हैं। लेकिन इस बार कोच गौतम गंभीर नहीं बल्कि वीवीएल लक्ष्मण की निगरानी में टीम इंडिया खेलेगी। लेकिन इससे पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट ने एक बड़ी गलती कर दी। सिकंदर रजा की टीम ने कौन सी गलती की है, चलिए जानते हैं कि वो क्या है और क्यों हो रही है आलोचना?
जिम्बाब्वे क्रिकेट की बड़ी गलती
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने भारत के खिलाफ 3 मैच की टी20 सीरीज से पहले एक पोस्टर शेयर करते हुए लिखा 'जिम्बाब्वे और भारत के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में होने वाले रोमांचक टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के लिए सभी तैयार हैं। सीरीज का पहला मैच इस गुरुवार को होगा।' गलती की बात करें तो इस पोस्टर में जिम्बाब्वे की ओर से सिकंदर रजा की तस्वीर है तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान के तौर पर सूर्यकुमार यादव की तस्वीर शेयर की गई है। आपको बता दें कि अब टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव के पास नहीं बल्कि श्रेयस अय्यर के पास है जिन्होंने अपनी कप्तानी की शुरुआत आयरलैंड दौरे से की है। इस तस्वीर पर फैंस अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- 'RO-KO को संन्यास कब लेना है, इसका उन्होंने हक कमाया है'...
जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा (उप-कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरुण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।
